khatu shyam baba

Amaranth Yatra : आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, सेना ने तैयार की मजबूत और गतिशील सुरक्षा ग्रिड

Webdunia
शनिवार, 1 जुलाई 2023 (17:31 IST)
Amarnath Yatra : सुरक्षित अमरनाथ यात्रा संपन्न कराने के लिए कमांडो, ड्रोन रोधी प्रणाली, बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों के दस्ते की तैनाती सहित मजबूत एवं गतिशील सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम के रास्ते से शुरू हो गई है। बालटाल मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित है जबकि पहलगाम दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में है।
 
सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम के रास्ते से शुरू हो गई है। बालटाल मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित है जबकि पहलगाम दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में है।
 
सेना के सेक्टर-3 राष्ट्रीय राइफल कमांडर ब्रिगेडियर अतुल राजपूत ने कहा, भारतीय सेना पारंपरिक रूप से यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में संलिप्त रही है। इस वर्ष भी सेना ने अन्य सभी हितधारकों के साथ मिलकर श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए मजबूत और गतिशील सुरक्षा ग्रिड तैयार की है।
 
उन्होंने कहा कि सेना ने बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है जिनमें पहाड़ियों पर सुरक्षा, यात्रा मार्ग पर स्वच्छता और 24 घंटे रात्रि में देखने में सक्षम उपकरणों की मदद से यात्रा मार्ग की निगरानी शामिल है।
 
राजपूत ने बताया कि सेना के विशेष बल यात्रा के मार्ग में संवेदनशील स्थानों से निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमने स्नाइपर, ड्रोन रोधी प्रणाली, बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों के दस्ते भी तैनात किए हैं ताकि सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
 
ब्रिगेडियर राजूपत ने कहा कि सेना ने कई यात्री शिविर भी बनाए हैं जिनमें पर्याप्त संख्या में तंबू की सुविधा है ताकि श्रद्धालुओं के रूकने की अतिरिक्त सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा, हमने आपात चिकित्सा या अन्य जरूरत पड़ने पर हवाई मार्ग से लोगों को ले जाने के लिए कई स्थानों पर हेलीपैड भी बनाए हैं।
 
ब्रिगेडियर राजपूत ने कहा कि प्रयासों में तालमेल बिठाने के लिए पूर्ण समायोजित दृष्टिकोण का पालन किया गया है और सेना ने नागरिक एजेंसियों और विभिन्न एजेंसियों की प्रशिक्षित पर्वत बचाव और हिमस्खलन बचाव टीमों के लिए विशेषज्ञता की पेशकश की है। सेनाधिकारी ने कहा, इसके अलावा हमने जरूरत पड़ने पर सुचारू और सफल बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए संयुक्त पूर्वाभ्यास किया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

काशी विश्वनाथ के कपाट सूतक काल में रहेंगे बंद, श्रद्धालु नहीं आएं इस दौरान पूजा के लिए

LIVE: अली रेजा अराफी ईरान के अंतरिम सुप्रीम लीडर, पुतिन ने खामनेई की हत्या को बताया निंदनीय

अगला लेख