चीन से तनाव के बीच भारतीय नौसेना कर रही है हिन्द महासागर में विशाल युद्धाभ्यास

Webdunia
गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (09:03 IST)
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना जटिल बहुआयामी परिदृश्य में अपनी आक्रामक तैयारी परखने के लिए हिन्द महासागर के विशाल भौगोलिक क्षेत्र में जंगी जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों जैसे सभी संचालनगत परिसंपत्तियों से विशाल युद्धाभ्यास कर रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: राज्यसभा में आज LAC पर मौजूदा स्थिति की जानकारी देंगे रक्षामंत्री, चीन का दावा- पीछे हट रही सेना
उन्होंने बताया कि 2 साल में एक बार होने वाले 'थिएटर लेवल ऑपरेशनल रेडीनेस एक्सरसाइज' (ट्रोपेक्स) का लक्ष्य नौसेना की आक्रामक एवं बचाव क्षमता को परखना, समुद्री सीमा में अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना और हिन्द महासागर में शांति एवं स्थायित्व को बढ़ावा देना है।
नौसेना ने कहा कि भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ट्रोपेक्स 21, जो जनवरी के प्रारंभ में शुरू हुआ, फिलहाल जहाजों, पनडुब्बियों और विमानों समेत अपने सभी संचालनगत इकाइयों तथा भारतीय सेना, वायुसेना एवं तटरक्षक बल की इकाइयों के साथ जारी है।
उसने कहा कि फरवरी के तीसरे सप्ताह में यह अभ्यास खत्म होगा। यह युद्धाभ्यास ऐसे समय में हो रहा है, जब चीन अपने आक्रामक सैन्य प्रयासों के तहत हिन्द महासागर में लगातार घुस रहा है। (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख