चीन से तनाव के बीच BRO ने 7 राज्यों में बनाए 43 पुल, सीमा पर भारतीय सेना की आवाजाही होगी आसान

Webdunia
गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (00:02 IST)
नई दिल्ली। चीन से तनातनी के बीच सीमा सड़क संगठन (BRO) ने 7 राज्यों और  केंद्रशासित प्रदेशों के बीच 43 महत्वपूर्ण ब्रिज का निर्माण कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में 10,  लद्दाख में 7, हिमाचल प्रदेश में 2, पंजाब में 4, उत्तराखंड में 8, अरुणाचल प्रदेश में 8,  सिक्किम में 4 पुल बनकर तैयार हो गए हैं।
रक्षामंत्री राजनाथसिंह लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्मित 43 पुलों को आज को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 43 पुलों में लद्दाख के भी 7 पुल शामिल हैं, जो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं और ये सशस्त्र बलों की सैनिकों और हथियारों के आवागमन में सहायता करेंगे।
रक्षामंत्री 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुलों का उद्घाटन एक ऑनलाइन कार्यक्रम में करेंगे। रक्षा मंत्री अरुणाचल प्रदेश में तवांग जाने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क पर नेचिफू सुरंग की भी आधारशिला रखेंगे।
इन पुलों की सहायता से लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैनिकों की तैनाती में सहूलियत होगी और साथ में सीमा पर तैनात सैनिकों की मदद के लिए हथियार और अन्य सामग्री आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। इन पुलों से स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कन्याकुमारी में PM मोदी के ध्यान कार्यक्रम पर कांग्रेस को आपत्ति, चुनाव आयोग में लगाई गुहार

PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष, महात्मा गांधी को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं

क्या दिल्ली में वाकई 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान? IMD ने बताई सचाई

लोकसभा चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दलों में 104% की भारी वृद्धि, ADR रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

सपा नेता आजम खां को 10 साल की कैद, 14 लाख का जुर्माना

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद देश में बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल आएगा

75 दिन चले लोकसभा चुनाव प्रचार के 7 बड़े मुद्दे जो 7 चरणों में गूंजे

अग्निकुल ने रचा इतिहास, अग्निबाण का सफल परीक्षण

झुलसती, डूबती जिंदगियां, एशिया पर जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक कहर

अगला लेख