Hanuman Chalisa

नोटबंदी से बढ़ी औपचारिक अर्थव्यवस्था : शाह

Webdunia
शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (15:48 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि नोटबंदी से विकास दर तेज हुई है तथा औपचारिक अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा है।
 
उद्योग संगठन फिक्का द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शाह ने मोदी सरकार की 3 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक सकता। 
 
उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जिसके लिए उसे लोगों की नाराजगी और आलोचाना भी सहनी पड़ी है। नरेन्द्र मोदी सरकार लोगों को अच्छा लगे ऐसे काम करने की बजाय, लोगों के लिए जो अच्छा हो ऐसे काम करने में यकीन रखती है, नोटबंदी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार नीतिगत निर्णयों को वोटबैंक से नहीं जोड़ती है। सरकार ने ऐसे फैसले किए हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी हों। उन्होंने कहा कि यह सभी को स्वीकार करना होगा कि नोटबंदी से औपचारिक अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा है। 
 
शाह ने कहा कि नोटबंदी से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की विकास दर बढ़ी है। मोदी सरकार के सत्ता संभालते समय विकास दर 4.7 प्रतिशत थी, जो अब 7.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है, हालांकि उन्होंने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 31 अगस्त को जारी कमजोर आंकड़ों को इससे अलग रखते हुए कहा कि पिछली तिमाही को छोड़ दीजिए। तकनीकी कारणों से इसमें विकास दर कम रही है।
 
भाजपा अध्यक्ष ने पिछली सरकार को निशाना बनाते हुए कहा कि उसने मॉरीशस, सिंगापुर और साइप्रस से कालाधन अनैतिक तरीके से भारत लाने के लिए कुछ रास्ते बनाए थे। मौजूदा सरकार ने इन देशों को समझौतों को समय से पहले समाप्त करके उन अनैतिक रास्तों को बंद करने का काम किया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

अगला लेख