Dharma Sangrah

अमित शाह ने किया महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री के नाम का ऐलान!

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (23:57 IST)
Amit Shah election rally in Sangli: भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पूरे महाराष्ट्र में लोग चाहते हैं कि विधानसभा चुनावों के बाद महायुति सरकार सत्ता में बनी रहे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की जीत हो। माना जा रहा है कि फडणवीस का नाम लेकर शाह ने परोक्ष रूप से मुख्‍यमंत्री के नाम का भी ऐलान कर दिया है। वैसे भी यदि महायुति की सत्ता में वापसी होती है तो मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। यह एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) भी स्वीकार कर चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि पद महत्वपूर्ण नहीं होता है। 
 
महायुति की सरकार जरूरी : दरअसल, सांगली जिले के शिराला में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी नीत भाजपा सरकार सत्ता में है और चुनाव के बाद राज्य में भाजपा-शिवसेना-राकांपा गठबंधन की सरकार बनना जरूरी है। शाह ने कहा कि गत 20 नवंबर को पूरे महाराष्ट्र में मतदान होने वाला है और आप लोगों को निर्णायक रुख अपनाना है। डेढ़ महीने पहले मैंने पूरे राज्य का दौरा किया था। मैं विदर्भ, मुंबई, कोंकण, कोल्हापुर, उत्तर महाराष्ट्र का दौरा कर चुका हूं। जहां भी गया, वहां एक ही बात (भावना) थी और वो थी महायुति सरकार बनाना और देवेंद्र फडणवीस को विजयी बनाना। ALSO READ: उद्धव ने हिंदुत्व को पाखंड कहने वालों से मिलाया हाथ, अमित शाह ने ठाकरे पर साधा निशाना
 
क्या कहा अजित पवार ने : केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा नीत सरकार होने से महाराष्ट्र शासन में नंबर एक बनेगा। पुणे में जब उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष अजित पवार से पूछा कि क्या शाह के बयान में फडणवीस को चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनाने का इशारा किया गया है तो राकांपा नेता ने कहा कि फैसला मिलकर लिया जाएगा। अजित पवार ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता साथ बैठेंगे और तय करेंगे। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

विपक्ष ने उठाई संसद में SIR पर चर्चा की मांग, क्या बोली सरकार

गैंगस्टर से टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में 3 आतंकी

सामुहिक विवाह सम्मेलन में CM मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु की शादी (देखिए फोटो)

शशि थरूर बोले, अगर इमरान खान की मौत की पुष्‍टि होती है तो यह बड़ी त्रासदी होगी

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?

सभी देखें

नवीनतम

टैलेंटेड भारतीयों से अमेरिका को बहुत फायदा हुआ : एलन मस्क

Live: संसद के शीतकालीन सत्र की आज से शुरुआत, SIR पर हंगामे के आसार

जीवन के हर चरण में महिलाओं की मददगार बनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लैगशिप योजनाओं से मिली प्रदेश में युवा उद्यमिता को नई रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रोजगार और कौशल विकास की बदली तस्वीर

अगला लेख