जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई, योगी का विपक्षी पार्टी पर निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (23:38 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath News in Hindi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा तंज करते हुए कहा कि 'जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई।'
 
योगी आदित्यनाथ ने राज्य विधानसभा की 9 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में शुक्रवार को मीरापुर (मुजफ्फरनगर) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की उम्मीदवार मिथिलेश पाल तथा कुंदरकी (मुरादाबाद) से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह ठाकुर व गाजियाबाद से संजीव शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। इन सभाओं में योगी ने विपक्षी दलों के समूह 'इंडिया' गठबंधन के प्रमुख घटक सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। ALSO READ: योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाली महिला निकली मनोरोगी, पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ा
 
लखनऊ में जारी एक बयान के अनुसार अपने संबोधन में योगी ने कहा कि 2012-17 (अखिलेश यादव के नेतत्व की सपा सरकार) के बीच नारा चलता था, जिस गाड़ी पर सपा का झंडा-समझो बैठा है कोई गुंडा। हाल के महीनों में अयोध्या और कन्नौज में दुष्कर्म के मामलों में सपा से संबंधित आरोपियों की ओर इशारा करते हुए योगी ने तंज किया कि आज (यह कहावत चरितार्थ है) 'जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई।' अयोध्या, कन्नौज में सबने इनके कारनामे को देखा है। ALSO READ: अयोध्या : रामलला के दर्शनों के बाद CM योगी ने दलित बस्ती में जाकर मनाई दीवाली, बांटे फल और मिठाई
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सपा का नया ब्रांड है। इन्हें लोकलाज की चिंता नहीं है, अगर इन्हें लातों से ठीक नहीं करेंगे तो यह ठीक कैसे होंगे। उन्होंने कहा कि मान्यता रही है कि गांव की बहन-बेटी सबकी बहन-बेटी। हम सब इसे मानने वाले लोग हैं, लेकिन सपा ने इस ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया है। सपा मीडिया सेल के सोशल मीडिया हैंडल पर इनके वास्तविक संस्कार दिखते हैं, जहां यह घटिया स्तर की बातें करते हैं।
 
योगी ने कहा कि इस महीने के अंत तक 60 हजार 200 पुलिसकर्मियों की भर्ती के परिणाम आने वाले हैं। पहले शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर आदि जनपदों के नौजवान उपेक्षित होते थे, अब वे बिना किसी भेदभाव सरकारी नौकरियों में भर्ती होते हैं।
 
उन्होंने कहा कि जब युवा पास होंगे तो सपाइयों के चेहरे फीके पड़ जाएंगे। पहले भर्ती में सैफई की सूची होती थी, अब मेरिट के आधार पर सूची निकलती है। नौकरियों में 20 फीसदी बेटियां होंगी और जब सपाई छेड़छाड़ करेंगे तो बेटियां घूसा, जूता-लात मारेंगी। उप्र में फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र की नौ सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा और 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमतें एक बार फिर बढ़नी हुईं शुरू, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

टीम मोदी में एमजे अकबर की वापसी, ये जिम्मेदारी दी बीजेपी ने, MeToo के बाद हुए थे बाहर

अफगानिस्तान को भूल गई दुनिया, तालिबान के दमन से लोग परेशान

LIVE: व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, स्नैपचैट के जरिए जासूस ज्योति करती थी दुश्मन देश से संपर्क

Weather Update: यूपी बिहार से लेकर दिल्ली तक आंधी और बारिश की संभावना, IMD ने किया अलर्ट

अगला लेख