शाह की कर्नाटक रैली में बड़ी चूक, मोदी कर देंगे देश बर्बाद...

Webdunia
गुरुवार, 29 मार्च 2018 (16:49 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक में लगातार रैलियां कर रहे अमित शाह की उस समय बड़ी किरकिरी हुई जब उनके भाषण का अनुवाद गलत हो गया और अर्थ का अनर्थ हो गया। 
 
 
दरअसल, अमित शाह ने कहा था कि आप नरेन्द्र मोदी पर विश्वास करके येदियुरप्पा को वोट दीजिए। हम कर्नाटक को देश का नंबर एक राज्य बना देंगे। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक धारवाड़ से भाजपा सांसद प्रल्हाद जोशी ने शाह के भाषण का अनुवाद कुछ का कुछ कर दिया। उन्होंने अनुवाद कर दिया- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, दलित और पिछड़ों के लिए कुछ भी नहीं करेंगे। वे देश को बर्बाद कर देंगे। आप उन्हें वोट दीजिए। कर्नाटक में भाषा बहुत बड़ी समस्या है। अमित शाह हिन्दी में भाषण देते हैं जबकि लोगों को हिन्दी समझ नहीं आती, इसलिए अनुवादक का सहारा लेना पड़ता है। 
 
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक दौरे के समय ही एक बार स्वयं अमित शाह की जुबान फिसल गई थी और उन्होंने सिद्धारमैया की जगह येदियुरप्पा को भ्रष्ट बता दिया था। तब उन्होंने कहा था कि देश में सबसे भ्रष्ट सरकार का पुरस्कार दिया जाए तो येदियुरप्पा सरकार पहले नंबर पर होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय कागज़ दिवस विशेष: पर्यावरण का मित्र है कागज, दुश्‍मन नहीं

मोदी जी! आप सरकार का पक्ष रखिए भारत का नहीं, पक्ष भी इसी देश का है और विपक्ष भी

राहुल गांधी का बड़ा बयान, ट्रेड डील में भी दबाएंगे ट्रंप

इंदौर के नंबर वन तमगे पर बट्टा लगा रहे ई रिक्‍शा, सड़कों का बिगाड़ दिया हुलिया, भोपाल ने लगाई लगाम, हम सो रहे

क्या है अखंड भारत? किन देशों तक था विस्तार?, इतिहास की दृष्टि से समझिए इसके अस्तित्व की पूरी कहानी

अगला लेख