पेगासस एक साजिश है, भारत की विकास यात्रा पटरी से उतारना मकसद

Webdunia
सोमवार, 19 जुलाई 2021 (21:14 IST)
नई दिल्‍ली, गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले पेगासस फोन हैकिंग रिपोर्ट के आने पर संदेह जताया है।

उन्‍होंने इसके लीक होने के पीछे बड़ी साजिश की ओर इशारा किया है। शाह ने दो टूक कहा है कि कुछ लोग देश के लोकतंत्र को बदनाम करना चाहते हैं। उनका मकसद भारत की विकास यात्रा को पटरी से उतारना है। लेकिन, इन ताकतों के मंसूबों को सरकार सफल नहीं होने देगी। मॉनसून सत्र देश में विकास के नए पैमाने स्‍थापित करेगा

गृह मंत्री ने शाम को इसे लेकर एक बयान जारी किया। उन्‍होंने कहा, आज संसद का मॉनसून सत्र शुरू हुआ। इस घटनाक्रम को पूरे देश ने देखा। हमारे लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए मॉनसून सत्र से ठीक पहले रविवार देर शाम एक रिपोर्ट आती है। इसे कुछ वर्गों की ओर से केवल एक ही मकसद के साथ फैलाया जाता है।

शाह ने बताया कि इस मॉनसून सत्र से देशवासियों की ढेरों अपेक्षाएं और उम्मीदें जुड़ी हैं। देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और समाज के गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण विधेयक सदन में सार्थक बहस और चर्चा के लिए तैयार हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

Ahmedabad Plane Crash : भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए विश्वास कुमार, विमान हादसे के दौरान बगल में बैठा था

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 IAS अधिकारियों का किया तबादला

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा कोई रियायत नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकार : फारूक अब्दुल्ला

iran israel conflict : क्या ईरान-इजराइल युद्ध में होगी अमेरिका की डायरेक्ट एंट्री, डोनाल्ड ट्रंप रुकेंगे नहीं, खामेनेई झुकेंगे नहीं

Ahmedabad Plane Crash : डीएनए जांच से 208 मृतकों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे 170 शव

अगला लेख