dipawali

यूपी में भाजपा का नेता चुनेंगे अमित शाह, उत्तराखंड में राजनाथ संभालेंगे यह जिम्मेदारी

Webdunia
सोमवार, 14 मार्च 2022 (19:10 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के संसदीय बोर्ड ने सोमवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय मंत्रियों क्रमश: अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और नरेंद्र सिंह तोमर को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।
 
पार्टी ने इन चारों राज्यों में 4 सह-पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए हैं। ज्ञात हो कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा ने इन चारों राज्यों में फिर से सत्ता में वापसी की है।
 
पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक तथा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। हालांकि यूपी में विधायक दल के नेता के लिए कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम तय माना जा रहा है। 
 
उत्तराखंड के लिए पार्टी ने राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक तथा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उत्तराखंड में भाजपा ने सत्ता में वापसी तो कर ली, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा ने धामी के ही नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
मणिपुर के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक तथा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। पूर्वोत्तर के इस राज्य में एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में भाजपा ने अपने बूते सरकार में वापसी की है।
 
गोवा के लिए पार्टी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यवेक्षक तथा सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल. मुरुगन को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला जेम्सबॉन्ड अन्ना चैपमैन फिर काम पर लौटीं, जानिए कौन है यह करिश्माई रूसी जासूस

America में भारतीय ट्रक ड्राइवर ने कई कारों को रौंदा, 3 लोगों की गई जान

डोनाल्ड ट्रंप इफेक्ट, क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं जाएंगे आसियान?

दीपावली पर बोरे भर सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा किसान, गिफ्ट देख डबल हुई खुशी

चित्रकूट में लगा गधा मेला, 1.05 लाख में बिका 'सनी देओल', कितने में बिका 'सलमान'

सभी देखें

नवीनतम

ICJ : इसराइल, क़ाबिज़ फिलिस्तीनी क्षेत्र में सहायता पहुंचने देने के लिए बाध्य

महागठबंधन CM फेस बनते ही विरोधियों के निशाने पर आए तेजस्वी यादव

अब थर-थर कांपेंगे दुश्मन, भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, Army को मिलेंगे घातक हथियार

बिहार के बाद 5 और राज्यों में SIR की प्रक्रिया शुरू, 2026 में होंगे विधानसभा चुनाव

LIVE: तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के CM फेस, घोषणा पत्र 28 अक्टूबर को

अगला लेख