भगवंत मान ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

Webdunia
सोमवार, 14 मार्च 2022 (18:46 IST)
नई दिल्ली। पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र सौंपा। आम आदमी पार्टी (आप) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
 
आप ने कहा कि भारत के पसंदीदा सांसद भगवंत मान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया। पार्टी ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब के लोगों ने उन्हें अपने मुख्यमंत्री के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आप ने कहा कि संगरूर को जल्द ही नया आप सांसद मिलेगा।
लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भगवंत मान की मुलाकात और उनके इस्तीफा सौंपने की पुष्टि की है। पंजाब में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की । आप ने 117 सदस्यीय विधानसभा के लिये हुए चुनाव में 92 सीट जीती। कांग्रेस को 18 सीटों पर जीत मिली।
 
आप ने सांसद भगवंत मान को पार्टी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था। मान को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख