पंजाब में सिद्धू बने कांग्रेस के कप्तान, मंच पर दिखे अमरिंदर और नवजोत के 'तेवर'

Webdunia
शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (13:11 IST)
मुख्‍य बिंदु
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष पद पर सिद्धू की ताजपोशी के दौरान मंच पर मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोतसिंह सिद्धू साथ-साथ तो दिखे, लेकिन दोनों के 'तेवर' कुछ और ही इशारा कर रहे थे। दोनों के ही भाषणों से ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में यह लड़ाई और तेज हो सकती है। 
 
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंच से बोलते हुए सिद्धू को बता दिया कि जिस समय (1963) में वे पैदा हुए थे, तब उनका कमीशन हुआ था। कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम कैप्टन ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में न बादल रहेंगे न मजीठिया। उन्होंने कहा कि मसला सिर्फ पंजाब का नहीं है, मसला पूरे देश का है। उन्होंने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा और कहा कि वह अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहा है। 
 
पद तो मैंने कई छोड़ दिए : अध्यक्ष पद संभालते ही सिद्धू ने भी अपने तेवर दिखला दिए। उन्होंने कहा कि मसला पद का नहीं है। पद तो मैंने पहले भी कई छोड़ दिए हैं। उन्होंने बिजली की बात करके एक तरह से अपनी सरकार पर निशाना साध दिया। उन्होंने कहा कि महंगी बिजली क्यों खरीदी गई। चोरों की चोरी क्यों नहीं पकड़ी जाती। उन्होंने कहा कि मसले यदि हल नहीं हों तो पद किस काम का।
 
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सिद्धू यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मैं विरोधियों का बिस्तर गोल दूंगा। हमें धरने पर बैठे किसानों की भी चिंता है। मैं हक की लड़ाई लड़ने आया हूं। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलूंगा। प्रदेश के नेताओं से तालमेल स्थापित कर गुटबाजी पर लगाम कसी जाएगी। कैप्टन सिंह की ओर मुखातिब होते हुए सिद्धू ने कहा कि हमें लोगों के मसले हल करने हैं। पंजाब का मॉडल दिल्ली को चुनौती देगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख