Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गांधी जयंती पर अनिल विज की किसानों को नसीहत, कहा-हिंसक आंदोलन स्वीकार्य नहीं

हमें फॉलो करें गांधी जयंती पर अनिल विज की किसानों को नसीहत, कहा-हिंसक आंदोलन स्वीकार्य नहीं
, शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (09:35 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने गांधी जयंती पर किसानों को नसीहत देते हुए कहा किसान आंदोलन हिंसक हो रहा है। गांधी के देश में हिंसक आंदोलन के लिए कोई जगह नहीं है।
 
अनिल विज ट्वीट कर कहा कि किसान आंदोलन दिंन प्रतिदिन हिंसक होता जा रहा है। महात्मा गांधी के देश मे हिंसक आंदोलन की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने किसान नेताओं से कहा कि अपने आंदोलन को संयम में रखें।
 
उल्लेखनीय है कि देश में 3 नए कृषि कानून लागू होने के बाद से ही किसान लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यूपी, हरियाणा और दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
 
हरियाणा में बीते दिनों किसानों का उग्र रूप देखने को मिला था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प हुई थी और लाठी चार्ज के साथ ही वाटर कैनन का इस्तेमाल भी हुआ था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली-NCR फिर बढ़े CNG-PNG के दाम, जानिए क्या है नए दाम...