Hanuman Chalisa

लोकपाल के लिए 2 अक्टूबर से भूख हड़ताल करेंगे अन्ना हजारे

Webdunia
रविवार, 29 जुलाई 2018 (16:49 IST)
रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र)। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने रविवार को कहा कि वे केंद्र में लोकपाल की नियुक्ति में विलंब के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ 2 अक्टूबर से भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के उनके अभियान में उनका साथ दें।
 
 
हजारे ने कहा कि मैं महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के अपने गांव रालेगण सिद्धि में 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी की जयंती से भूख हड़ताल करूंगा। उन्होंने राजग सरकार की निंदा की और कहा कि इसने पहले आश्वासन दिया था कि वह लोकपाल की नियुक्ति करेगी और संसद द्वारा पारित एवं राष्ट्रपति द्वारा जनवरी 2014 में हस्ताक्षरित लोकपाल विधेयक को क्रियान्वित करेगी।
 
हजारे ने कहा कि लेकिन भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को लेकर इस सरकार के पास इच्छाशक्ति की कमी है और इसलिए यह बहुत से कारण बता रही है तथा लोकपाल की नियुक्ति में विलंब कर रही है। लोकपाल आंदोलन का चेहरा रहे हजारे ने 2011 में 12 दिन तक भूख हड़ताल की थी। हजारे के अनशन को समूचे देश में व्यापक जन समर्थन मिला था। इसके चलते संप्रग सरकार ने लोकपाल विधेयक पारित कर दिया था।
 
उच्चतम न्यायालय ने इस सप्ताह के शुरू में लोकपाल के लिए सर्च कमेटी के सदस्यों की नियुक्ति पर केंद्र के जवाब पर असंतोष जताया था। केंद्र ने पूर्व में शीर्ष अदालत को बताया था कि सर्च कमेटी के गठन के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली लोकपाल चयन समिति की बैठक होनी है। सरकार ने कहा था कि सर्च कमेटी अपनी प्रक्रियाएं तय करेगी जिसके बाद चयन समिति समयसीमा निर्धारित करेगी जिसमें लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्यों के चयन के लिए नामों की सिफारिश की जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख