27 सितंबर को 'भारत बंद' का ऐलान, AAP ने किया किसान मोर्चा का समर्थन

Webdunia
रविवार, 26 सितम्बर 2021 (16:37 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्डा ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत 'भारत बंद' के आह्वान का पुरजोर समर्थन करती है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने देश के लोगों से केंद्र के 3 विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को आहूत 'भारत बंद' में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमेशा काले कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ खड़े रहे हैं। चड्डा ने ट्वीट किया, आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हमेशा इन काले कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ खड़े रहे हैं।

आम आदमी पार्टी, संयुक्त किसान मोर्चा के 27 सितंबर के भारत बंद के आह्वान का पुरजोर समर्थन करती है। गौरतलब है कि किसान संघ ने केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद करने का ऐलान किया है।

किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहा एसकेएम 40 से अधिक कृषि संगठनों का प्रमुख संगठन है। मोर्चा ने राजनीतिक दलों से भी लोकतंत्र और संघवाद के सिद्धांतों की रक्षा के लिए किसानों के साथ खड़े होने का आह्वान किया। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस ऐतिहासिक संघर्ष के दस महीने पूरे होने पर केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार (27 सितंबर) को 'भारत बंद' का आह्वान किया है।

मोर्चा ने एक बयान में कहा, एसकेएम हर भारतीय से इस देशव्यापी आंदोलन में शामिल होने और 'भारत बंद' को व्यापक रूप से सफल बनाने की अपील करता है। विशेष रूप से, हम कामगारों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, कारोबारियों, विद्यार्थियों, युवाओं और महिलाओं तथा सभी सामाजिक आंदोलनों के संगठनों से उस दिन किसानों के साथ एकजुटता दिखाने की अपील करते हैं।

मोर्चा ने सभी राजनीतिक दलों और राज्य सरकारों से भी 'भारत बंद' को समर्थन देने तथा लोकतंत्र और संघवाद के सिद्धांतों की रक्षा के लिए किसानों के साथ खड़े होने का आग्रह किया। हालांकि उसने कहा कि उनकी नीति रही है कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एसकेएम मंच साझा नहीं करेंगे।

यह बंद सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत एवं बचाव कार्य सहित सभी आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट दी जाएगी। मोर्चा ने कहा, बंद स्वैच्छिक और शांतिपूर्ण तरीके से लागू किया जाएगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

इराक के एक और तेल क्षेत्र पर ड्रोन हमला

अदालतों में टॉयलेट की कमी का मामला, रिपोर्ट दाखिल न करने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज

मोदी कैबिनेट की पीएम धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी, 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा फायदा

झारखंड में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर, सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

Student dies in Odisha: बीजद के प्रदर्शन के दौरान अफरा-तफरी, पुलिस ने की पानी की बौछार

अगला लेख