Hanuman Chalisa

Surya Grahan 2021: 10 जून को वलयाकार सूर्यग्रहण, देश में केवल इन स्थानों पर दिखेगा नजारा

Webdunia
मंगलवार, 8 जून 2021 (20:44 IST)
कोलकाता। 10 जून को होने जा रहा इस साल का पहला सूर्यग्रहण भारत में केवल अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में ही सूर्यास्त से कुछ समय पहले दिखाई देगा। यह वलयाकार सूर्यग्रहण होगा और यह खगोलीय घटना तब होती है, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। एमपी बिरला तारामंडल के निदेशक देबीप्रसाद दुरई ने मंगलवार को यहां कहा कि सूर्यग्रहण भारत में अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों से ही दिखाई देगा।
 
अरुणाचल प्रदेश में दिबांग वन्यजीव अभयारण्य के पास से शाम लगभग 5.52 बजे इस खगोलीय घटना को देखा जा सकेगा, वहीं लद्दाख के उत्तरी हिस्से में, जहां शाम लगभग 6.15 बजे सूर्यास्त होगा, शाम लगभग 6 बजे सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा। दुरई ने कहा कि उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया के बड़े क्षेत्र में सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा।
 
भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 11.42 बजे आंशिक सूर्यग्रहण होगा और यह अपराह्न 3.30 बजे से वलयाकार रूप लेना शुरू करेगा तथा फिर शाम 4.52 बजे तक आकाश में सूर्य अग्नि वलय (आग की अंगूठी) की तरह दिखाई देगा। दुरई ने कहा कि सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार शाम लगभग 6.41 बजे समाप्त होगा। विश्व में कई संगठन सूर्यग्रहण की घटना के सीधे प्रसारण की व्यवस्था कर रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

अगला लेख