कॉपरनिकस मौसम एजेंसी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, अप्रैल 2025 रहा दूसरा सबसे गर्म अप्रैल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 8 मई 2025 (12:30 IST)
April 2025 was the second warmest April: यूरोप की मौसम एजेंसी कॉपरनिकस (Copernicus) के अनुसार अप्रैल 2025 दुनिया का अब तक का दूसरा सबसे गर्म अप्रैल (warmest April) रहा। साथ ही पिछले 12 महीनों में धरती का औसत तापमान औद्योगिक युग शुरू होने से पहले की तुलना में 1.58 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। एजेंसी के अनुसार अप्रैल 2025 में दुनिया का औसत सतही वायु तापमान 14.96 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1991-2020 के औसत से 0.60 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। अप्रैल 2025, अप्रैल 2024 से 0.07 डिग्री सेल्सियस ठंडा था लेकिन 2016 के तीसरे सबसे गर्म अप्रैल से 0.07 डिग्री सेल्सियस गर्म था।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, बिहार और झारखंड में बारिश जारी
 
कॉपरनिकस ने एक बयान में कहा कि अप्रैल 2025 का तापमान 1850-1900 के अनुमानित औसत से 1.51 डिग्री सेल्सियस अधिक था जिसका इस्तेमाल पूर्व-औद्योगिक स्तर को परिभाषित करने के लिए किया जाता था। पिछले 22 महीनों में यह 21वां महीना था, जब वैश्विक-औसत सतही वायु तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक था।
 
उसने कहा कि मई 2024 से अप्रैल 2025 तक की 12 महीने की अवधि के दौरान तापमान 1991-2020 के औसत से 0.70 डिग्री सेल्सियस अधिक और पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.58 डिग्री सेल्सियस अधिक था। कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा की उप निदेशक सामंथा बर्गेस ने बताया कि अप्रैल 2025 अब तक का दूसरा सबसे गर्म अप्रैल रहा। यह उन महीनों की लंबी श्रृंखला का हिस्सा है जिनमें तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है, जो जलवायु में हो रहे बड़े बदलावों की ओर इशारा करता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख