अगले वर्ष से सेना दिवस परेड का आयोजन दिल्ली से बाहर होगा, जानिए कारण

Webdunia
मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 (19:46 IST)
नई दिल्ली। पारंपरिक रूप से दिल्ली में आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड को अगले साल बल की दक्षिणी कमान के अधिकार क्षेत्र में आने वाली किसी जगह स्थानांतरित कर दिया जाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी देते सोमवार को कहा कि वार्षिक सेना परेड अगले साल दिल्ली के बाहर आयोजित की जाएगी। यह सेना की दक्षिणी कमान के अधिकार क्षेत्र में आने वाले किसी एक स्थान पर होगी।
 
फील्ड मार्शल के एम. करियप्पा के 15 जनवरी, 1949 को भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में अपने ब्रिटिश पूर्ववर्ती की जगह लेने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष सेना दिवस मनाया जाता है। औपचारिक कार्यक्रम पारंपरिक रूप से दिल्ली छावनी के करियप्पा परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाता है।
 
सेना के सूत्रों ने सोमवार को कहा कि वार्षिक सेना परेड अगले साल दिल्ली के बाहर आयोजित की जाएगी। यह सेना की दक्षिणी कमान के अधिकार क्षेत्र में आने वाले किसी एक स्थान पर होगी। कुछ खबरों में कहा गया है कि परेड अगले साल से अलग-अलग जगहों पर बारी-बारी से आयोजित की जाएगी।
 
हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि 2023 की परेड के बाद भी यह व्यवस्था जारी रहेगी या नहीं? सेना दिवस परेड, 26 जनवरी को होने वाली वार्षिक गणतंत्र दिवस परेड के अलावा भारतीय सेना के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक है। इसमें पारंपरिक रूप से सेना प्रमुख और अन्य शीर्ष अधिकारी भाग लेते हैं।
 
भारतीय सेना की वेबसाइट के अनुसार दक्षिणी कमान आधिकारिक तौर पर 1 अप्रैल 1895 को अस्तित्व में आई और इसका मुख्यालय पुणे में है। दक्षिणी कमान में 2 कोर शामिल हैं जिनका मुख्यालय जोधपुर और भोपाल में है। कमान में 11 राज्य और 4 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं और इसके दायरे में देश का लगभग 41 प्रतिशत भू-भाग आता है।
 
वेबसाइट के अनुसार इसकी संरचनाएं, प्रतिष्ठान और इकाइयां 19 छावनी और 36 सैन्य अड्डों में फैली हुई हैं। इससे पहले यह घोषणा की गई थी कि 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस परेड चंडीगढ़ के वायुसेना स्टेशन पर आयोजित की जाएगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख