अरुणाचल सीमा पर दिखेगी भारतीय सेना की ताकत, 6 हफ्ते चलेगा युद्धाभ्यास

Webdunia
गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (08:07 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सेना अरुणाचल के चीन सीमा के नजदीक अपना युद्धाभ्यास करेगी। यह पहली बार अपनी नई रणनीति का प्रदर्शन हिमालय के पहाड़ों में करेगी। पश्चिम बंगाल के पानागढ़ स्थित 17वीं कोर के एक युद्धाभ्यास में सेना के इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप (आईजीबी) को उतारा जाएगा।
ALSO READ: ओछी हरकतों पर उतरा पाकिस्तान, सेना की टोह लेने नाबालिग को भेजा
4 से 6 सप्ताह के इस बेहद महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास में 15,000 सैनिक हिस्सा लेंगे। ये 3 आईजीबी के बराबर होते हैं। अभ्यास के दौरान सैनिकों की कार्य दक्षता की क्षमता का आकलन होगा।
ALSO READ: पाकिस्तानी सेना POK छोड़ो, सड़कों पर उतरकर लोगों ने किया विरोध
इस युद्धाभ्यास में सड़क, रेल और वायुसेना का भी इस्तेमाल होगा। यहां हाल के वर्षों में तैयार किए गए इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी जाना-परखा जाएगा। यह युद्धाभ्यास 'हिम विजय' के नाम से जाना जाएगा। माउंटेन स्ट्राइक कोर का गठन चीन का सामना करने के लिए कुछ वर्ष पहले किया गया था। लद्दाख में माउंटेन वारफेयर की तैयारी जांचने के लिए इस कोर द्वारा एक बड़ा सैनिक अभ्यास किया गया था।
 
आईजीबी एक डिवीज़न से छोटे होते हैं, लेकिन वे आधुनिक समय के हिसाब से काफी कम समय में ही बड़े सैनिक अभियान को अंजाम देने में सक्षम होते हैं। पश्चिमी सीमा पर 6 और पूर्वी सीमा पर 3 आईजीबी तैनात रहेंगे। (सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख