Hanuman Chalisa

मुख्यमंत्री आवास पहुंची पुलिस, भड़के केजरीवाल

Webdunia
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (14:12 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश पर आप विधायकों के कथित हमले के मामले में सबूत जुटाने के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस इलाके में स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास रवाना की गई।
 
उत्तर दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी हरींद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली के मुख्य सचिव पर कथित हमला मामले में सीसीटीवी फुटेज समेत तमाम सबूत जुटाने के लिए पुलिस की एक टीम को मुख्यमंत्री आवास भेजा गया है।
 
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा, 'खूब सारी पुलिस मेरे घर भेजी है। मेरे घर की छानबीन चल रही है। बहुत अच्छी बात है। पर जज लोया के क़त्ल के मामले में अमित शाह से पूछताछ कब होगी?' उन्होंने कहा कि उनके मंत्रिमंडल ने इस मामले में उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात का समय मांगा है।
 
एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में ये सारी सेवाएं उपराज्यपाल के अंतर्गत आती हैं इसलिए मंत्रिमंडल उनसे अनुरोध करेगा कि वह सभी नौकरशाहों को आप सरकार के साथ काम करने का निर्देश दें। दिल्ली के मुख्य सचिव पर कथित हमला मामले में जांच चल रही है।
 
दिल्ली सरकार के प्रवक्ता अरुणोदय प्रकाश के अनुसार करीब 60-70 पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। प्रकाश ने ट्विटर पर लिखा, 'मुख्यमंत्री आवास को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बिना किसी सूचना के बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री आवास में घुस आए। पुलिस राज ने दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या कर दी। मुख्यमंत्री आवास के अंदर पुलिस चारों ओर फैल गई। अगर वे एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ ऐसा कर सकते हैं तो सोचिए वे गरीब लोगों के साथ क्या कर सकते हैं?
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'लोकतंत्र में एक न्यूनतम शिष्टाचार है। हर नागरिक को संविधान के तहत अधिकार प्राप्त है। यह उस मुख्यमंत्री को अपमानित करने का प्रयास है जो गरीबों एवं समाज के आखिरी व्यक्ति तक के लिए बिना थके काम कर रहे हैं।'
 
सोमवार रात केजरीवाल के आवास पर एक बैठक के दौरान दिल्ली के मुख्य सचिव पर कथित हमला मामले में बुधवार को पुलिस ने देवली से आप विधायक प्रकाश जरवाल और ओखला से आप विधायक अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार किया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

अगला लेख