Arvind Kejriwal : हमें नहीं चाहिए श्रेय, दिल्ली के लोगों तक बस राशन पहुंचना चाहिए

Webdunia
शनिवार, 20 मार्च 2021 (17:16 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उन्हें श्रेय नहीं चाहिए। उनकी सरकार की घर तक राशन पहुंचाने की योजना का अब कोई नाम नहीं होगा। केंद्र ने एक दिन पहले ही ‘मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना’ पर विराम लगा दिया था, जो 25 मार्च से शुरू होने वाली थी।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल ने कहा- 3 महीने में पूरी दिल्ली को लगाई जा सकती है Corona vaccine
केजरीवाल ने कहा कि हम केंद्र की सभी शर्तों को स्वीकार करेंगे, लेकिन योजना में किसी भी तरह की बाधा नहीं आने देंगे। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार से कहा कि ‘मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना’ को लागू नहीं करें और कहा कि किसी राज्य को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (NFSA) के तहत आवंटित खाद्यान्न के इस्तेमाल की ‘अनुमति' नहीं है।
ALSO READ: अरविन्द केजरीवाल ने ममता से कहा- धन्यवाद दीदी...
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की तरफ से शुक्रवार की दोपहर को मिले पत्र में सूचित किया गया कि घर तक राशन पहुंचाने की योजना का नाम ‘मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना’ नहीं रखा जा सकता है।
ALSO READ: केजरीवाल सरकार को केंद्र का झटका, नहीं दी घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को मंजूरी
उन्होंने कहा कि संभवत: 'उन्हें' मुख्यमंत्री शब्द पर आपत्ति है। हम श्रेय लेने के लिए ऐसा नहीं कर रहे हैं। इसलिए अब योजना का कोई नाम नहीं होगा। सोमवार को कैबिनेट की बैठक होगी और इसके प्रस्ताव केंद्र के पास भेजे जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

पहलवान दे सकते हैं WFI का निलंबन रद्द करने के फैसले को चुनौती, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी व्यवस्था

Gold Rate : सोने में 3 दिन की गिरावट थमी, 10 ग्राम की इतनी कीमत, चांदी के भाव गिरे

Pratibimb module की मदद से 6046 साइबर अपराधी गिरफ्तार, सरकार ने दी संसद में जानकारी

Airtel का एलन मस्क की SpaceX से क्या हुआ करार और कैसे होगा यूजर्स का फायदा

Arvind Kejriwal के खिलाफ दर्ज होगी FIR, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, पढ़िए क्या है मामला

अगला लेख