संसद की सुरक्षा में चूक हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात : अरविंद केजरीवाल

Webdunia
बुधवार, 13 दिसंबर 2023 (18:31 IST)
Case of lapse in security of Parliament : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि 2001 के हमले की बरसी पर संसद के अंदर सुरक्षा में चूक हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात है। संसद पर 2001 में हुए हमले की बरसी पर बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान 2 लोग दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए और कनेस्टर के माध्यम से धुआं फैला दिया। घटना के तुरंत बाद दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
 
केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि 2001 के हमले की बरसी पर आज संसद की सुरक्षा में चूक हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर आघात है। हमारे लोकतंत्र के मंदिर की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। हमलावर कौन थे, वे लोग कैसे अंदर आए, उनके इरादे क्या थे- इसका खुलासा करने के लिए तत्काल जांच महत्वपूर्ण है।
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने इस घटना को उस काले दिन (13 दिसंबर 2001) जैसा बताया। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि भारत को अब भी 2001 में हमारी संसद पर हुआ हमला याद है। आज की सुरक्षा चूक उस काले दिन के जैसा है, जिसने उन घावों को फिर से हरा कर दिया है।
 
उन्होंने कहा कि यह हमारे लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। षड्यंत्रकारियों को जल्दी बेनकाब करने के लिए तत्काल और गहन जांच की आवश्यकता है। उन्होंने संसद को राष्ट्र का एक पवित्र प्रतीक बताते हुए देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा की आवश्यकता पर बल दिया।(भाषा) (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी ने बताया, भारत क्यों है सबसे प्राचीन जीवंत सभ्यता

संविधान की प्रस्तावना में बदलाव को लेकर क्या बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

LIVE: शेफाली जरीवाला का निधन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

कोलकाता गैंगरेप मामला : कॉलेज का सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

जालना के अस्पताल में गंभीर लापरवाही, प्रसव के दौरान गर्भवती महिला के पेट पर एसिड लगा दिया

अगला लेख