PM मोदी पर अरविंद केजरीवाल ने साधा निशाना, छापेमारी को लेकर लगाया यह आरोप...

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (18:52 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि गुजरात विधानसभा चुनाव के कारण दिल्ली के मंत्रियों के खिलाफ जांच एजेंसियों द्वारा हाल में छापेमारी की गई है।
 
केजरीवाल ने यहां विधानसभा में दिए भाषण में कहा कि वह यह साबित करने के लिए दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाएंगे कि 'आप' का कोई विधायक नहीं टूटा है। उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी का गुजरात का किला खतरे में है, टूट रहा है। आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के कारण प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) हमारे खिलाफ छापेमारी कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि सीबीआई को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर छापे के दौरान एक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली।
 
केजरीवाल ने सदन में कहा, निहित स्वार्थों की वजह से अब दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मणिपुर, गोवा, मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र में सरकारों को गिरा दिया।
 
दिल्ली विधानसभा के एक विशेष सत्र को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा जीएसटी संग्रह, पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अब तक 277 विधायकों को खरीद चुकी है।
 
उन्होंने आरोप लगाया, दिल्ली के उपराज्यपाल ने अब हमारे स्कूलों की जांच शुरू की है। वे स्कूलों और अस्पतालों में किए जा रहे अच्छे कामों को रोकना चाहते हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से 12 लोगों की मौत

Pune porshe accident : क्यों उठे NCP विधायक सुनील टिंगरे पर सवाल?

संदेशखाली मामले में शाहजहां शेख के खिलाफ चार्जशीट

केरल में प्री मानसून बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कोच्चि की सड़कें जलमग्न

अमेरिका ने वीजा रिजेक्‍ट किया तो शख्‍स ने घर की छत पर बना डाला स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी

अगला लेख