Biodata Maker

प्र‍िय सर्वजन! don’t worry… लंकेश ठीक है और जिंदा है

नवीन रांगियाल
'रामायण' करीब 30 सालों बाद एक बार फिर से रिलीज किया गया है। दूसरी बार प्रसारण के बाद रामायण ने नए कीर्तिमान बना द‍ि‍ए।

हाल ही में उत्‍तरकांड के साथ रामायण खत्‍म हो गई, लेक‍िन ज‍िस द‍िन रामायण समाप्‍त हुई उसकी ठीक सुबह एक अफवाह उड़ा द‍ी गई। कहा गया क‍ि रामायण में रावण का क‍िरदार न‍िभाने वाले अरव‍िंद त्र‍िवेदी का न‍िधन हो गया। यह अफवाह कुछ ही देर में सोशल मीड‍िया पर फैल गई।

लगातार फैलती अफवाह का खंडन करने के ल‍िए अरविंद त्र‍िवेदी के ट्व‍िटर अकांउट से एक ट्वीट क‍िया गया।  
ट्वीट में ल‍िखा गया।

प्रिय सर्वजन, लंकेश पूरी तरह ठीक हैं और सुरक्षित हैं। अनुरोध है कि फर्जी खबरें फैलाना बंद करें और कृपया उनके सकुशल होने की खबर फैलाएं। धन्यवाद।#ArvindTrivedi

उन्‍होंने ट्व‍िटर से अपने अकांउट के वैर‍िफ‍िकेशन के ल‍िए भी न‍िवेदन क‍ि‍या जि‍ससे उनके नाम से बने फर्जी अकांउट से फैलाई जाने वाली अफवाहों पर लगाम लगाई जा सके।

अभि‍नेता अरव‍िंद त्र‍िवेदी के अलावा उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,

‘डियर ऑल, मेरे चाचा अरविंद त्रिवेदी लंकेश ठीक हैं और सुरक्षित हैं। गुजारिश है कि कृपया झूठी खबरें ना फैलाएं। धन्यवाद’

कुछ दिनों पहले अरविंद त्रिवेदी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे 'रामायण' देखते नजर आ रहे थे। वीडियो में 'सीता हरण' सीन दिखाया जा रहा था, जिसे देख अरविंद त्रिदेवी अपने हाथ जोड़ रहे थे।
जानकर हैरानी होगी क‍ि रामानंद सागर की रामायण ने 33 साल बाद भी बीते 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ की व्यूवरशिप दर्ज की है। इस धारावाहिक ने 'गेम्स ऑफ थ्रोन्स जैसे नेटफ्लिक्स शो को भी पीछे छोड़ दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख