Hanuman Chalisa

आशीष कुंद्रा होंगे मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, एसबी शशांक का लेंगे स्थान

Webdunia
गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (14:57 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आशीष कुंद्रा को मिजोरम का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। कुंद्रा मौजूदा सीईओ एसबी शशांक का स्थान लेंगे। आगामी 28 नवंबर को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।


आयोग के सचिव बीसी पात्रा द्वारा जारी अधिसूचना में मिजोरम सरकार के परामर्श पर कुंद्रा को तत्काल प्रभाव से राज्य का सीईओ नियुक्ति किए जाने की जानकारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि त्रिपुरा के पुनर्वास केन्द्रों में रह रहे मिजोरम के ब्रू समुदाय के मतदाताओं को त्रिपुरा से ही मताधिकार का इस्तेमाल करने की शशांक द्वारा पैरवी करने के मामले में उपजे विवाद के बाद आयोग ने नए सीईओ की नियुक्ति का फैसला किया है।

मिजोरम के सामाजिक संगठनों ने शशांक के विरोध में मुहिम तेज कर आयोग से उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। आयोग ने मिजोरम सरकार से नए सीईओ की तैनाती के लिए संभावित नामों की सूची देने को कहा था। राज्य सरकार के सुझाव पर आयोग ने जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए कुंद्रा की नियुक्ति की है।

इसके लिए जारी अधिसूचना में आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुंद्रा बतौर सीईओ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करने के दौरान मिजोरम सरकार के निर्वाचन विभाग के सचिव पद के प्रभार के अलावा कोई अन्य कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे। इस बीच आयोग ने शशांक को अग्रिम आदेश तक चुनाव आयोग से संबद्ध रहने के लिए कहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान : योगी आदित्यनाथ

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

अगला लेख