असम के सीएम ने उल्फा से की राहुल गांधी की तुलना

भाषा
सोमवार, 23 मई 2022 (00:11 IST)
नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत को राज्यों का संघ बताकर 'अलगाववादी तत्वों को उकसा' कर रहे हैं और उनमें तथा उग्रवादी समूह उल्फा में कोई फर्क नहीं है।
 
ऑर्गनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर के राहुल गांधी द्वारा भारत को राज्यों का संघ बताने के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में सरमा ने कहा कि भारत सांस्कृतिक रूप से एक है।
 
असम के मुख्यमंत्री ने कहा, 'भारत को सिर्फ राज्यों के संघ के रूप में पहचान देना हमारी 5000 साल पुरानी समृद्ध सभ्यता को चुनौती देने के समान है... अगर भारत राज्यों का संघ है, तो इसका मतलब है कि आप भारत की हर चीज पर विवाद खड़ा कर रहे हैं।'
 
उन्होंने आरोप लगाया, 'अब राहुल गांधी लोगों को यह समझा रहे हैं कि भारत राज्यों का एक संघ है। वह अलगाववादी तत्वों को उकसा रहे हैं। हो सकता है कि जेएनयू से कोई उन्हें पढ़ा रहा हो... अंग्रेजी के अलावा उनकी और उल्फा की भाषा में कोई अंतर नहीं है।'
 
वर्ष 2015 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले सरमा ने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली पार्टी गांधी परिवार से परे कुछ भी नहीं है।
 
सरमा ने कहा, 'कांग्रेस में गांधी परिवार के अलावा कुछ नहीं है। भाजपा में, हम देश को पहले रखते हैं। लेकिन अगर आप जाकर गांधी परिवार से कहते हैं कि भारत आपसे बड़ा है, तो आप कांग्रेस में अपना पद खो देंगे।' (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

LAC पर बलों की तैनाती असामान्य, सुरक्षा की अनदेखी नही, चीन के साथ सीमा विवाद पर जयशंकर

राहुल गांधी की डिबेट की चुनौती को BJP ने स्वीकारा, इस नेता का दिया नाम

चुनाव में BJP का समर्थन करेंगे बाहुबली धनंजय सिंह, जौनपुर से BSP ने काट दिया था पत्नी का टिकट

Lok Sabha election 2024 : PM मोदी या राहुल गांधी, दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर, जानिए संपत्ति

PM मोदी के सामने चुनाव लड़ने के लिए देशभर से आ रहे हैं लोग, श्याम रंगीला को नहीं मिला नामांकन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

महाराष्ट्र में PM मोदी बोले- बजट का 15% अल्पसंख्यकों पर खर्च करना चाहती थी कांग्रेस

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

अगला लेख