Hanuman Chalisa

असम में बाढ़ की स्थिति और गंभीर, 16 जिलों में घुसा पानी, 2.53 लाख लोग प्रभावित

Webdunia
शनिवार, 27 जून 2020 (08:20 IST)
गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई, राज्य के 16 जिलों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। इससे 2.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि अब तक 16 लोग मारे जा चुके हैं।
 
राज्य में धेमाजी सार्वधिक प्रभावित जिला है और इसके बाद तिनसुकिया, माजुली और डिब्रूगढ़ भी बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के मुताबिक, डिब्रूगढ़ में बाढ़ ने एक और व्यक्ति की जान ले ली।
 
अधिकारियों ने कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी और इसकी सहायक नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और इसके चलते धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, उदलगुड़ी, दरंग, बक्सा, कोकराझार, बारपेटा, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
 
एएसडीएमए ने कहा कि जिला विभागों ने 6 जिलों में 142 राहत शिविर और वितरण केंद्र स्थापित किए हैं, जहां 18,000 से अधिक लोग रहे रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात के राजकोट में भीषण गर्मी, पारा 43 डिग्री के पार, इन जिलों में आज बरसेंगे बादल

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाएगी CBI, सरकार ने दी सहमति, समर्थ की जमानत पर फैसला आज

लखनऊ के कांसमंडी किले में नमाज पर बवाल: पासी समाज का दावा- 'यह महाराजा कंस का किला और शिव मंदिर है', CM योगी को लिखा पत्र

मध्यप्रदेश में जल्द शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

भारत पर 'सुपर एल-नीनो' का बड़ा खतरा: मानसून होगा बेहद कमजोर, टूटेंगे भीषण गर्मी और सूखे के सारे रिकॉर्ड

अगला लेख