असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ का कहर, जंगल छोड़ घर में घुसा टाइगर

Webdunia
शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (08:12 IST)
गुवाहाटी। असम में बाढ़ का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राज्य में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 57 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में भी पानी भर गया है इससे जानवर अब सुरक्षित जगह तलाशने में लगे हुए हैं। इस बीच नेशनल पार्क इलाके में स्थि‍त हरमति इलाके के एक घर में उस समय लोगों के होश उड़ गए, जब घरवालों ने घर में बिस्तर पर एक बाघ को देखा।
 
घर में बाघ की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। इसे देखने के लिए बड़ी संख्‍या में लोग इस घर पर पहुंचे। वन विभाग को तुरंत इसकी सूचना दी गई। बाघ को अभी तक निकाला नहीं जा सका है।
 
वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया टाइगर की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ताकि टाइगर को घर से सुरक्षित निकालकर जंगल में भेजा जा सके। बाढ़ ने काजीरंगा के वन्यजीवों को भारी नुकसान पहुंचाया है। पिछले हफ्ते से लेकर अब तक काजीरंगा के 17 जानवरों की मौत हो चुकी है।
 
उल्लेखनीय है कि गोलाघाट और नगांव जिलों में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 90 फीसदी हिस्सा अब तक जलमग्न है। बाढ़ से यहां 150 से अधिक शिकार रोकथाम शिविर प्रभावित हुए हैं।
 
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक सींग वाले भारतीय गैंडे की दुनिया में सबसे अधिक आबादी है। यहां बाघ, हाथी, भालू (स्लॉथ बियर), बंदर और कस्तूरी हिरन जैसे अन्य जानवर भी हैं। कुछ जानवरों ने उद्यान के अंदर स्थित ऊंचे स्थानों पर शरण ली है और कई राष्ट्रीय राजमार्ग 37 को पार कर कार्बी आंगलोंग में ऊंचाई वाली जगहों पर चले गए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

राहुल गांधी के दावे को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कर्नाटक से जुड़े आरोपों को बताया बेबुनियाद

UP : जौनपुर में नदी में नहाते समय डूबने से 2 किशोरों की मौत

इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बनेंगे नरेन्द्र मोदी

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्द्धन जैन का इंटरनेशनल कनेक्शन, STF की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

अगला लेख