पांच राज्यों में से कांग्रेस ने तीन में फहराया जीत का परचम

Webdunia
बुधवार, 12 दिसंबर 2018 (11:15 IST)
नई दिल्ली। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से कांग्रेस ने 3 राज्यों में जीत का परचम लहराया है। कांग्रेस शानदार जीत के साथ छत्तीसगढ़ में सरकार बना रही है, जबकि राजस्थान और मध्यप्रदेश में वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और इन दोनों राज्यों में भी उसकी सरकार बनती नजर आ रही है।
 
 
मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने कांग्रेस से सत्ता छीन ली है। एमएनएफ भारी बहुमत के साथ मिजोरम में सरकार बना रही है जबकि तेलंगाना में के. चन्द्रशेखरराव (केसीआर) का जादू एक बार फिर चला और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) जीत के साथ राज्य में वह लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
 
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 90 में से 68 सीटों पर विजय हासिल की है। भाजपा की झोली में 15 सीटें गई हैं जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने 5 और बसपा ने 2 सीटों पर जीत हासिल की हैं। राजस्थान की 15वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत प्राप्त की है और वह सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। राजस्तान में कांग्रेस, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के समर्थन से बुधवार को राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
 
कांग्रेस के सहयोगी दल रालोद के 1 प्रत्याशी सुभाष गर्ग ने जीत हासिल की है और इस तरह से कांग्रेस गठबंधन ने राजस्थान में बहुत प्राप्त कर लिया है। भाजपा 73 सीटों पर सिमट गई तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 6 सीटें मिली हैं। राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को 3 सीटें, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2-2 सीटें मिली हैं, जबकि 13 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
 
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस सबसे को सर्वाधिक सीटें मिली हैं। कांग्रेस को हालांकि बहुमत नहीं मिल पाया है, लेकिन राज्य में उसकी सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। इस राज्य में 230 सीटों में से कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि भाजपा को 109 सीटें मिली हैं। सपा और बसपा की झोली में 2-2 सीटें गई हैं जबकि 4 सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों को मिली हैं। विधानसभा में बहुमत के लिए 116 सीटों की आवश्यकता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

देहरादून में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला

Exam में नीला ड्रम कांड, DDU के LLB के छात्रों को आया मेरठ के चर्चित सौरव मर्डर केस से जुड़ा सवाल

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

ईरान ने जमा किया परमाणु बम बनाने से ज्यादा यूरेनियम, IAEA की गोपनीय रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

अगला लेख