Atal Tunnel में पुलिसकर्मियों ने की शख्स की पिटाई, VIDEO वायरल होने के बाद जांच के आदेश

Webdunia
रविवार, 3 जनवरी 2021 (23:06 IST)
शिमला (हिमाचल प्रदेश)। रोहतांग की अटल सुरंग में एक पुलिसकर्मी एवं सीमा सड़क संगठन (BRO) के कुछ कर्मियों द्वारा एक व्यक्ति को कथित रूप से पीटे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मामले की जांच आरंभ की है। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार को हुई।
 
करीब 1.8 मिनट लंबे वीडियो में दिख रहा है कि कर्मी एक व्यक्ति को पीट रहे हैं। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या प्रतीत होता है कि इस घटना में एक पुलिस कांस्टेबल और कुछ बीआरओ कर्मी शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और मनाली के डीएसपी जांच का नेतृत्व कर रहे हैं।
 
इससे पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस ने रोहतांग में अटल सुरंग के भीतर यातायात अवरुद्ध करने के आरोप में दिल्ली से आए 10 पर्यटकों को 24 दिसंबर को गिरफ्तार किया था और उनकी कार जब्त कर ली गई थी। पर्यटकों ने सुरंग के भीतर अपने वाहन रोक दिए थे। वे संगीत सुन रहे थे और नाचने लगे थे जिससे यातायात जाम की स्थिति बन गई।
 
अटल सुरंग के अंदर यातायात बाधित करने के आरोप में 27 दिसंबर को दिल्ली के 7 पर्यटकों सहित 15 पर्यटकों को गिरफ्तार किया गया था और उनके दो वाहनों को जब्त कर लिया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख