आतिशी का शिवराज को जवाब, भाजपा की किसानों पर बात दाऊद द्वारा अहिंसा का उपदेश देने जैसा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 2 जनवरी 2025 (14:24 IST)
Atishi's letter to Shivraj: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उपदेश देने के बजाय पार्टी को प्रधानमंत्री से कहना चाहिए कि वे आमरण अनशन कर रहे किसानों से बात करें। केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) द्वारा लिखे गए पत्र का जवाब देते हुए आतिशी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में किसानों की जितनी दुर्दशा हुई, उतनी पहले कभी नहीं हुई।ALSO READ: संदीप दीक्षित ने कहा, आतिशी और संजय सिंह पर करूंगा 10 करोड़ का मुकदमा
 
क्या लिखा है आतिशी ने अपने पत्र में? : आतिशी ने अपने पत्र में लिखा कि भाजपा का किसानों के बारे में बात करना दाऊद इब्राहिम द्वारा अहिंसा का उपदेश देने जैसा है। उन्होंने भाजपा से किसानों पर राजनीति नहीं करने के लिए कहा। चौहान ने बुधवार को आतिशी को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिल्ली के किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया।ALSO READ: LG केे पत्र पर CM आतिशी भड़कीं, उपराज्यपाल को इस तरह दिया जवाब
 
आतिशी का शिवराज सिंह चौहान से आग्रह : आतिशी ने कहा कि पंजाब में किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने चौहान से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री को किसानों से बात करने के लिए कहें। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। 13 फरवरी को सुरक्षा बलों ने उन्हें दिल्ली आने से रोक दिया था।(भाषा)ALSO READ: ...तो सरकारी बस के कर्मियों को किया जाएगा सस्‍पैंड, दिल्‍ली की CM आतिशी ने क्‍यों कहा ऐसा
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

मैंगो मैन ने रखा रक्षामंत्री के नाम पर आम की नई किस्म का नाम राजनाथ आम

क्या है एपस्टीन फाइल, मस्क ने क्यों किया इसमें ट्रंप के नाम का दावा?

LIVE: पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया, वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी

NCRTC ने शुरू की महिला के लिए महिला द्वारा विशेष ई-बाइक टैक्सी सेवा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प

भारत पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में शशि थरूर को क्यों सताई चीन की चिंता?

अगला लेख