आतिशी होंगी दिल्ली की सबसे कम उम्र की CM, सुषमा स्वराज के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 17 सितम्बर 2024 (18:37 IST)
Atishi to replace Arvind Kejriwal as Delhi Chief Minister : दिल्ली को कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा की सुषमा स्वराज के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की आतिशी (Atishi) के रूप में तीसरी महिला मुख्यमंत्री मिलने वाली हैं। आतिशी इस पद पर अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी। केजरीवाल ने पार्टी विधायकों की एक बैठक में अपने उत्तराधिकारी के तौर पर आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।
ALSO READ: स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?
दीक्षित, दिल्ली की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रही थीं, जिन्होंने 1998 से 2013 तक 15 वर्षों तक यह पद संभाला था। वहीं, स्वराज का कार्यकाल 1998 में 52 दिनों का रहा था। आतिशी (43) दिल्ली की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री होंगी और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के बाद देश की दूसरी मौजूदा महिला मुख्यमंत्री होंगी।
 
दीक्षित 60 साल की आयु में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं, जबकि स्वराज ने 46 साल की उम्र में यह पद संभाला था। आतिशी वर्तमान में दिल्ली मंत्रिमंडल में सबसे अधिक विभागों की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वे वित्त, जल, शिक्षा, लोक निर्माण, बिजली, राजस्व, योजना, सेवा, कानून, सतर्कता और अन्य प्रमुख विभागों की मंत्री हैं।
 
आतिशी ने आम आदमी पार्टी की स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, खासकर केजरीवाल और आप के अन्य वरिष्ठ नेताओं के जेल में बंद रहने के दौरान, जब उन्होंने (आतिशी ने) अन्य नेताओं के साथ मिलकर पार्टी का संचालन किया।
 
केजरीवाल ने मंगलवार शाम उप राज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात की और मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा, जिससे आतिशी की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया।
 
पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नामित की गईं आतिशी ने उप राज्यपाल सक्सेना के साथ बैठक में दिल्ली में नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया है।
 
दीक्षित, दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं, क्योंकि वे इसकी सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहीं और देश में सबसे लंबे समय तक महिला मुख्यमंत्री रही हैं। दीक्षित ने दिल्ली में कांग्रेस को लगातार तीन चुनावी जीत दिलाई थी। भाजपा नेता स्वराज 1998 में संक्षिप्त अवधि के लिए दिल्ली की 5वीं मुख्यमंत्री बनी थीं।
ALSO READ: मुख्‍यमंत्री विष्णु साय ने PM आवास योजना के हितग्राहियों के पांव पखारे
देश के इतिहास में प्रमुख महिला मुख्यमंत्रियों में महबूबा मुफ्ती भी शामिल हैं, जो पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर की 9वीं मुख्यमंत्री रही थीं। वहीं, मायावती, उत्तरप्रदेश की 18वीं मुख्यमंत्री, राबड़ी देवी बिहार की 21वीं मुख्यमंत्री और जयललिता, तमिलनाडु की 5वीं मुख्यमंत्री रही थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

अगला लेख