आतिशी ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र, महिलाओं को 2,500 रुपए देने का वादा पूरा करें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 मार्च 2025 (15:25 IST)
Atishi's letter to Rekha Gupta: आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता आतिशी (Atishi) ने शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को पत्र लिखकर उनसे विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा किए गए वादे के मुताबिक महिलाओं के खातों में 2,500 रुपए तत्काल हस्तांतरित करने का आग्रह किया।
 
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता ने लिखा कि प्रधानमंत्री ने दिल्ली की माताओं और बहनों को आश्वासन दिया था कि भाजपा के सत्ता में आते ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक में महिलाओं को 2,500 रुपए प्रति माह देने की योजना को मंजूरी दी जाएगी और महिला दिवस तक महिलाओं के खातों में धनराशि पहुंचनी शुरू हो जाएगी।ALSO READ: आतिशी का विधानसभा स्पीकर को पत्र, आप विधायकों का निलंबन लोकतंत्र पर प्रहार
 
आतिशी ने कहा कि महिला दिवस में अब केवल एक दिन शेष रह गया है और दिल्ली भर की महिलाएं इस वादे के पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। आतिशी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भाजपा द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार महिलाओं के खातों में पहली किस्त जमा हो जाएगी। दिल्ली की महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए बिना देरी के धनराशि हस्तांतरित की जानी चाहिए। यहां की हर महिला आपकी ओर उम्मीद से देख रही है।ALSO READ: महिलाओं को 2500 की योजना पर सियासी घमासान, आतिशी का सीएम रेखा गुप्ता को पत्र
 
दिल्ली में 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने वादा किया था कि वह सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपए प्रतिमाह देगी, जो रकम आप द्वारा महिलाओं को 2,100 रुपए देने के वादे से अधिक है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतीं जबकि आप 22 सीटों पर ही सिमट गई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

आफत की बारिश: सहारनपुर में उफनती नदी, बह गई पुलिया, फंसा ट्रैक्टर

राहुल गांधी बोले, छिन गया गरीबों से सपना देखने का भी हक

Chattisgarh: नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया

41 साल बाद फिर ISS पर लहराएगा तिरंगा, क्या बोले पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में नौसेना भवन का क्लर्क गिरफ्तार

अगला लेख