Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, जनवरी में शुरू होगा अयोध्या में राम मंदिर की नींव का काम

Webdunia
गुरुवार, 24 दिसंबर 2020 (09:49 IST)
अयोध्या। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के एक सदस्य ने बुधवार को बताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर की नींव का काम जनवरी से शुरू होगा।
 
ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने बताया कि सरयू नदी के बहाव से मंदिर की नींव को नुकसान ना हो इसके लिए जमीन के नीचे एक दीवार का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि काम जनवरी में शुरू होगा और विभिन्न इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ इसकी तैयारी में जुटे हैं।
 
मंदिर के लिए चंदा जुटाने के लिए 10 रुपए, 100 रुपए व एक हजार रुपए के कूपन बने हैं। इन पर राम मंदिर का चित्र बना है। महासचिव ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि हर घर में यह चित्र पहुंचे। चंदे के लिए सरकार में बैठे लोग व्यक्तिगत तौर पर आगे आ सकते हैं, लेकिन सरकारी मदद किसी प्रकार से नहीं ली जाएगी। एक हजार से अधिक चंदा देने वालों को रसीद भी दी जाएगी। इसके लिए तीन-तीन कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जा रही है। 
 
योगी आदित्यनाथ ने मंदिर निर्माण के लिए व्यक्तिगत रूप से 11 लाख रुपए का चंदा दिया है। कथा वाचक मोरारी बापू ने 11 करोड़ रुपए, आईपीएस अफसर रहे किशोर कुणाल ने दो करोड़ और शिवसेना मुम्बई ने एक करोड़ रुपए मंदिर के लिए बतौर सहयोग राशि भेजी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

दिग्विजय सिंह बोले मैं घोर सनातनी हूं... उषा ठाकुर के साथ नोकझोंक का वीडियो वायरल, भोजशाला पर क्‍या बोले दिग्‍गी

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अगला लेख