Hanuman Chalisa

आजम खान पर चलेगा मुकदमा, सेना को लेकर दिया था विवादित बयान

अवनीश कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आजम खां पर उन्हीं की विवादित बयानबाजी भारी पड़ने लगी है, जिसके चलते अब उनके ऊपर मुकदमा चलाने की शासन से अनुमति मिल गई है। जल्द ही अब आजम खान की दिक्कतें बढ़ने वाली हैं।


आपको बता दें कि मई 2017 में समाजवादी पार्टी के कद्दावर व अपनी बयानबाजी से विवादों में रहने वाले आजम खान ने सेना के जवानों को लेकर एक बयान दे डाला था, जिसके बाद प्रदेश में राजनीति काफी गरमा गई थी और इसी के चलते भाजपा से जुड़े पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना के बेटे आकाश सक्सेना ने रामपुर की सिविल लाइंस कोतवाली में इसको लेकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके चलते आकाश सक्सेना की तहरीर पर 30 जून 2017 को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था और बयान की सीडी साक्ष्य के लिए प्राप्त की थी।

जिसके बाद पुलिस ने सीडी को लखनऊ प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा था और जांच में यह पुष्टि हुई थी कि सीडी में आवाज आजम खान की है। इस पर पुलिस ने मुकदमे में पूर्व मंत्री को आरोपित मानते हुए उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी और धारा 153ए लगी होने के चलते मुकदमा चलाने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई थी।
जानकारी के अनुसार, शासन ने अमर्यादित बयानबाजी करने के आरोप में फंसे सपा विधायक आजम खान के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि अप्रैल 2017 में छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमलों में महिला नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के जवानों पर हमला बोल दिया था और हमले के दौरान महिला नक्सलियों ने सैनिकों के गुप्तांग काट लिए थे। इसी घटना पर आजम खान ने सेना को लेकर अपना अमर्यादित बयान दे डाला था।

सम्बंधित जानकारी

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 Kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी; जानिए आपके राज्य का हाल

गुजरात दौरे पर अमित शाह, भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' का करेंगे शुभारंभ

क्या अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिया बड़ा संकेत

योगी सरकार का बड़ा कदम: आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूलों की होगी मैपिंग, बच्चों को मिलेगा शिक्षा-पोषण का बेहतर लाभ

हैदराबाद में बनी Donald Trump Avenue, ट्रंप बोले- ऐसा सम्मान पाने वाला पहला अमेरिकी राष्ट्रपति

अगला लेख