Hanuman Chalisa

राम रहीम की करोड़ों की कार जलने का रहस्य

Webdunia
मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (16:42 IST)
जिस समय रोहतक की जेल में जज जगदीपसिंह डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सजा सुना रहे थे, उसी समय सिरसा में फुल्कां गांव के पास एक कार धू-धू करके जल रही थी। इसकी कीमत 5-10 लाख नहीं थी, बल्कि करोड़ों में है। 
 
दरअसल, इस कार को किसी हिंसक भीड़ ने नहीं जलाया, बल्कि इन्हें योजनाबद्ध तरीके से जलाया गया। जानकारी के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा की तरफ से आने वाले रास्ते से गांव फुल्कां में दो गाड़ियां घुसीं और फिर तेज गति गाड़ियां कोटली मार्ग की तरफ निकल गईं। कुछ दूर जाने के बाद इनमें से एक लेक्सिस गाड़ी को आग लगा दी गई। 
 
सिरसा की नंबर प्लेट लगी इस गाड़ी को जब स्थानीय किसानों ने जलते देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। यह समय उसी वक्त का बताया जा रहा है, जब डेरा प्रमुख को सजा सुनाई जा रही थी। हालांकि जिस समय यह खबर सुर्खियों में आई थी, तब लोगों ने अटकलें लगाई थीं कि बाबा समर्थकों ने हिंसा भड़काने के मकसद से यह हरकत की है, लेकिन बाद में ऐसा कुछ हुआ नहीं। 
 
अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी महंगी गाड़ी को क्यों आग लगाई गई? ऐसी अटकलें हैं कि यह गाड़ी डेरा की हो सकती है और इसमें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हो सकते हैं, जो कि भविष्य में राम रहीम के लिए मुसीबत का सबब बन सकत हैं। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है, लेकिन लोग इसके पीछे किसी साजिश की बात होने से इंकार भी नहीं कर रहे हैं।  
 
बताया जा रहा है कि जलते समय इस कार से तरल पदार्थ टपक रहा था, इससे इस बात को भी बल मिल रहा है कि कार को जान-बूझकर जलाया गया और इस तरह जलाया गया ताकि जब तक लोगों को पता चले कार पूरी तरह खाक हो जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख