Hanuman Chalisa

रामदेव का मोदी से मोह भंग नहीं, लेकिन...

Webdunia
सोमवार, 20 फ़रवरी 2017 (12:45 IST)
देश के पांच राज्यों में हो रहे चुनावों में इस बार किसी भी पार्टी को अपना खुला समर्थन नहीं देने के अपने बयान से पिछले दिनों सुर्खियों में आए बाबा रामदेव ने सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मोहभंग नहीं हुआ है, लेकिन संतों को कभी किसी के प्रति आसक्त नहीं होना चाहिए।
प्रदेश में इन दिनों चल रही 'नमामि देवी नर्मदे' सेवा यात्रा में भाग लेने मध्यप्रदेश आए बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री का अब तक का रिकॉर्ड रहा है, जो कहा, वो किया, तीन साल में ऐसा देखा है, पर अभी दो साल और बाकी हैं। उनसे मोहभंग नहीं हुआ है, लेकिन संतों को किसी के प्रति आसक्त नहीं होना चाहिए। बाबा रामदेव ने कहा कि देशहित में अगर कांग्रेस भी कोई काम करती है, तो हम उन्हें भी सहयोग करेंगे।
 
इसके पहले बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की कार्यप्रणाली की जम कर तारीफ की। आलीराजपुर में नर्मदा सेवा यात्रा में भाग लेने आए बाबा रामदेव ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना चौहान को मेरा हमेशा आशीर्वाद प्राप्त है। मध्यप्रदेश बहुत सौभाग्यशाली है, जिसे चौहान जैसा आध्यात्मिक व्यक्ति मुख्यमंत्री के तौर पर मिला।
 
बाबा रामदेव ने पिछले दिनों उत्तराखंड में मतदान करने के बाद कहा था कि वे इस बार किसी पार्टी के पक्ष में न रहते हुए निष्पक्ष बने हुए हैं। उन्होंने कहा था कि चुनाव के नतीजे उथल-पुथल से भरे रहेंगे। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक

बेंगलुरु में होगा 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग' का आयोजन, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

अगला लेख