Hanuman Chalisa

नेमप्लेट विवाद पर baba ramdev बोले, रामदेव पहचान बता सकता है तो रहमान को दिक्कत क्यों?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 21 जुलाई 2024 (10:12 IST)
nameplate controversy : योगगुरु बाबा रामदेव ने कावड़ यात्रा मार्ग पर नेमप्लेट विवाद में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि रामदेव पहचान बता सकता है तो रहमान को दिक्कत क्यों? ALSO READ: उज्जैन में भी दुकानों पर मालिकों के नाम, महाकाल की नगरी में यूपी जैसा आदेश
 
रामदेव ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के आदेश के समर्थन करते हुए कहा कि हमें अपनी पहचान उजागर करने में कोई दिक्कत नहीं है तो दूसरों को क्या दिक्कत हो सकती है? मैं खुद को रामदेव के रूप में अपनी पहचान सबके सामने उजागर करता हूं, तो रहमान को अपनी पहचान सभी के सामने में लाने में क्यों दिक्कत है?
 
बाबा ने कहा कि अपने नाम पर गौरव सबको होता है। नाम छिपाने की कोई जरूरत नहीं है, काम में शुद्धता चाहिए बस। सभी धर्म के लोगों को अपना पर्व और उत्सव अपने हिसाब से मनाने की पूरी स्वतंत्रता है। नेम प्लेट मामले में विरोध की कोई वजह नहीं है। ALSO READ: उज्जैन में भी दुकानों पर मालिकों के नाम, महाकाल की नगरी में यूपी जैसा आदेश
 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सरकार ने कावड़ यात्रा मार्ग में आने वाली खान पान की दुकानों के मालिकों से नेमप्लेट लगाकर उसमें अपना नाम लिखने को कहा है। आदेश पर बवाल मच गया। विपक्ष ने मामले पर कड़ी नाराजगी जताई वहीं मुस्लिम पक्ष इस मामले में कोर्ट में जाने की तैयारी कर रहा है।
 
विपक्षी दलों ने इसे भाजपा की सांप्रदायिक और विभाजनकारी राजनीति करार दिया। वहीं भाजपा का कहना है कि हिंदुओं को भी अपनी आस्था की शुद्धता बनाए रखने का वैसे ही पूरा हक है, जैसे अन्य धर्मों के लोगों को।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख