Hanuman Chalisa

IMA के महसचिव डॉ. जयंत लेले का रामदेव पर पलटवार, कहा- करवाएंगे FIR

Webdunia
मंगलवार, 25 मई 2021 (16:01 IST)
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव बनाम एलोपैथिक डॉक्टरों का मामला ठंडा होने के बजाय और गरमाता जा रहा है। इस बीच, एक न्यूज चैनल पर रामदेव के साथ बहस के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के महासचिव जयेश लेले बाबा पर जमकर हमला बोला है। 
 
डॉक्टर लेले ने मंगलवार को कहा कि बाबा रामदेव के 25 सवालों पर उनकी टीम काम कर रही है। इसके बाद उनके सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे। लेले ने डॉक्टर दो साल से लगातार काम कर रहे हैं, वहीं रामदेव ने उन्हीं पर कीचड़ उछाला है। उन्होंने कहा पूरी तैयारी के साथ और डॉक्यूमेंट के साथ उनके सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे। 
 
एलोपैथी को खराब चिकित्सा पद्धति बताए जाने के मुद्दे पर लेले ने रामदेव से ही सवाल पूछ लिए। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को बताना चाहिए कि उन्होंने कितने अस्पताल खोले हैं। डॉ. जयेश लेले ने रामदेव की आयुर्वेद संबंधी योग्यता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या रामदेव ने इसकी पढ़ाई की है?
 
उन्होंने कहा कि हम कानूनी सलाह ले रहे हैं, ताकि रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा सके। रामदेव के दावे पर सवाल उठाते हुए आईएमए महासचिव ने कहा कि 747 डॉक्टरों की पिछले साल मौत हुई, जो व्यवस्तता के कारण वैक्सीन तक नहीं ले सके थे। उन्होंने कहा कि पतंजलि की कोरोनिल खाकर यदि लोग ठीक हो गए हैं तो वह इस बात को इंटरनेशनल जर्नल में क्यों नहीं प्रकाशित करवाते। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ कुछ सवाल बाहर आए, NEET-UG विवाद पर NTA का बड़ा बयान

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

अगला लेख