बद्रीनाथ धाम को मजार बताने वाले आलीम ने मांगी माफी

Webdunia
शनिवार, 18 नवंबर 2017 (17:51 IST)
सहारनपुर। दारूल उलूम निस्वा देवबंद के मोहत्मिम मौलाना अब्दुल लतीफ कासमी ने हिन्दुओं के सबसे बड़े तीर्थ स्थलों में से एक बद्रीनाथ धाम को बदरुद्दीन शाह की मजार बताने संबंधी अपने बयान को वापस लेते हुए उन्होंने माफी भी मांग ली।
 
मौलाना लतीफ ने यहां कहा कि उन्होंने यह बयान इस बात से नाराज होकर दिया था कि कुछ हिन्दू संगठन ताजमहल को शिव मंदिर बता रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसे हिन्दू संगठनों के ताजमहल को शिव बताने से वह मंदिर नहीं हो गया, उसी तरह बद्रीधाम को बदरुद्दीन शाह की मजार बताने से वह मजार नहीं हो गया।
 
मौलाना लतीफ ने कहा कि भारत अनेक मजहबों और संस्कृतियों का देश है। जहां सभी संस्कृति और मजहब फले-फूले हैं। हिन्दू और मुसलमानों का कर्तव्य बनता है कि वे एक-दूसरे के अस्तित्व को स्वीकारें और सम्मान दें। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ धाम संबंधी उनके बयान से हिन्दू भाइयों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, वह इससे खुद भी दुःखी और शर्मिन्दा हैं। इसके लिए वे सभी से माफी मांगते हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ में महिलाओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

महाकुंभ हादसा, भगदड़ में फंसने पर कैसे बचाएं अपनी जान?

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ से लौट रहे लोगों को करनी पड़ी लंबी पदयात्रा, 30 KM पैदल चला दर्जनों श्रद्धालुओं का एक जत्था

महाकुंभ से लौट रहे 8 लोगों की गाजीपुर जिले में डंपर से कुचलकर मौत, 11 गंभीर घायल

अयोध्या में रोडशो को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

अगला लेख