Hanuman Chalisa

नोटबंदी के 15 महीने बाद भी पुराने नोटों की गिनती में लगा है रिजर्व बैंक

Webdunia
रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (18:23 IST)
नई दिल्ली। सरकार के 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बंद करने के 15 महीने बाद भी भारतीय रिजर्व बैंक लौटाए गए नोटों की गिनती, गुणा-भाग और उनके असली-नकली होने की पहचान में लगा है। केंद्रीय बैंक का कहना है कि वह तेजी से इस काम को कर रहा है।

साथ ही वह लौटाए गए नोटों के ‘असली-नकली’होने के साथ ही उनकी सही गिनती, गणतीय रूप से मिलान करने का काम कर रहा है। सूचना के अधिकार के तहत द्वारा दाखिल अर्जी का जवाब देते हुए रिजर्व बैंक ने यह बात कही है। रिजर्व बैंक के जवाब के अनुसार, ‘इन बैंक नोटों की अंकगणितीय सटीकता और वास्तिवकता की पहचान की जा रही है और इनका मिलान भी किया जा रहा है। इसलिए इस संबंध में मिलान एवं गणना की प्रक्रिया के पूरे होने पर ही जानकारी साझा की जा सकती है।' 

नोटबंदी के दौरान बंद हुए नोटों की संख्या जानने के लिए दाखिल की गई इस अर्जी के जवाब में रिजर्व बैंक ने कहा कि रिजर्व बैंक को मिले पुराने नोटों का अनुमानित मूल्य 30 जून 2017 तक 15.28 लाख करोड़ रुपए रहा है। हालांकि सत्यापन, गणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसमें भविष्य में संशोधन की संभावना बनी रहेगी। इस काम के खत्म होने की समय-सीमा के बारे में बैंक ने कहा कि वह बहुत तेज गति से इसे अंजाम दे रहा है।

जांच और सत्यापन की 59 मशीनें काम में लगी हैं। हालांकि बैंक ने इन मशीनों के स्थान के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं दी। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 8 नवंबर 2016 को 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। इसके स्थान पर 500 और 2,000 रुपए के नए नोट जारी किए गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

भारतीय टीम की जीत के जश्‍न पर दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, 10 लोग घायल, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कंट्रोल

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

ईरान की 165 मासूम बच्चियों का हत्यारा कौन, इस रिपोर्ट का दावा चौंका देगा, इजरायल ने नहीं तो किसने किया था हमला?

सभी देखें

नवीनतम

IGRS की फरवरी की रिपोर्ट में रामपुर ने मारी बाजी, शाहजहांपुर और जालौन दूसरे नंबर पर

LoC : जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, नौशहरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

बुंदेलखंड में डेयरी क्षमता बढ़ेगी, बांदा में 20000 लीटर क्षमता का डेयरी प्लांट

UP में नए शहरों के विकास को मिलेगी रफ्तार, पहले चरण के लिए 425 करोड़ रुपए मंजूर

गुजरात के पासपोर्ट कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी

अगला लेख