Hindu comments: राहुल गांधी के भाषण के गलत तथ्यों को लेकर बांसुरी स्वराज ने दिया नोटिस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (16:37 IST)
Hindu comments: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने मंगलवार को लोकसभा (Lok Sabha) में एक नोटिस दिया जिसमें सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के भाषण में कथित गलतियों का उल्लेख किया गया है।
 
स्वराज ने सदन में कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अपने भाषण में कुछ गलत बयान दिए। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके नोटिस पर संज्ञान लेने का आग्रह किया। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश 115 के तहत नोटिस दिया है।

ALSO READ: लोकसभा में ऐसा क्या बोल गए राहुल गांधी कि खड़े हो गए मोदी
 
यह है नोटिस देने का नियम : अध्यक्ष के निर्देश 115 के तहत कोई सदस्य किसी मंत्री या किसी अन्य सदस्य द्वारा दिए गए बयान में किसी गलती या अशुद्धि को इंगित करना चाहता है तो सदन में मामले का उल्लेख करने या यह मुद्दा उठाने की अनुमति मांगने से पहले अध्यक्ष को गलती का विवरण बताते हुए लिख सकता है। सदस्य लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष ऐसे साक्ष्य रख सकता है, जो उसके पास आरोप के समर्थन में हों। तथ्यात्मक स्थिति जानने के लिए लोकसभा अध्यक्ष मामले को मंत्री या संबंधित सदस्य के संज्ञान में ला सकते हैं।

ALSO READ: लोकसभा की सभापति तालिका में जगदंबिका, सैलजा और अवधेश प्रसाद समेत 9 सांसद शामिल
 
राहुल गांधी ने यह आरोप लगाया था : राहुल गांधी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में सांप्रदायिक आधार पर विभाजन पैदा करने का आरोप लगाया था जिस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार तरीके से विरोध जताया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल के एक बयान पर कहा था कि पूरे हिन्दू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर विषय है।

ALSO READ: लोकसभा में डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर बीजेपी की चुप्पी की रणनीति क्या है?
 
राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा था कि हिन्दू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता। उनके भाषण के कुछ अंश सदन की कार्यवाही से आसन के निर्देशानुसार हटा दिए गए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More