क्या है New vehicle scrappage policy, जानिए गडकरी की इस नीति के 10 फायदे...

Webdunia
शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (14:55 IST)
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को लोकसभा में नई वाहन कबाड़ नीति की घोषणा की। जानिए क्या है स्क्रैप पॉलिसी और इसके फायदे...
 
क्या है स्क्रैप पॉलिसी: सरकार की स्क्रैप पॉलिसी से केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नगरपालिका या सार्वजनिक संस्थानों के वाहन 15 साल, कमर्शिअल वाहन 15 साल और प्राइवेट वाहन 20 साल बाद डी-रजिस्टर हो जाएंगे। इसके बाद इन्हें स्क्रैप भी कर दिया जाएगा। इस नीति के दायरे में 20 साल से ज्यादा पुराने लगभग 51 लाख हल्के मोटर वाहन और 15 साल से अधिक पुराने 34 लाख अन्य एलएमवी आएंगे।
 
स्क्रैप पॉलिसी के फायदे : 
-पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग से देश में वाहन बिक्री को भी बढ़ावा मिलेगा, जो वाहन उद्योग को बढ़ाएगा।
-स्क्रैप ऐसी विन-विन पॉलिसी होगी जिससे आम आदमी को ज्यादा फायदा होगा।
-स्क्रैपिंग सर्टिफिकेट दिखाने पर नई गाड़ी पर 5 फीसदी छूट मिलेगी।
-नई गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के वक्त रजिस्ट्रेशन फीस माफ कर दी जाएगी।
-स्क्रैपिंग के लिए आपको डीलर के पास आपको गाड़ी का आरसी और अपना आधार कार्ड दिखाना होगा।
-प्रदूषण कम होगा और पेट्रोल-डीजल पर होने वाले खर्च में कमी आएगी।
-प्लास्टिक, स्टील और तांबे जैसी रिसाइक्लिंग सामग्री का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
-इससे वाहनों की लागत कम हो सकती है।
-इस पॉलिसी के दम पर भारत अगले 5 सालों में ऑटोमोबाइल सेक्टर 10 लाख करोड़ रुपए का होने की उम्मीद।
-जब लोग पुरानी गाड़ियां स्क्रैप करेंगे और नई गाड़ियां खरीदेंगे तो इससे सरकार को सालाना करीब 40 हजार करोड़ का जीएसटी मिलेगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख