दिल्ली के मरघट हनुमान मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, आशीर्वाद लेकर उठाई गदा

Webdunia
मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (12:46 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार को सुबह दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई। यह यात्रा सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट के निकट जमुना बाजार से रवाना हुई और दोपहर को उत्तर प्रदेश के लोनी (गाजियाबाद) पहुंचेगी।
 
राहुल की यात्रा आज सुबह दिल्ली के मरघट हनुमान मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने बजरंग बली के दर्शन के बाद हाथ में गदा भी उठाई। इस पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, गदा थाम ली बजरंगी की, लक्ष्य जरूर सफल होगा। महावीर का आशीर्वाद, साथ हमारे हर पल होगा।।
 
‘भारत जोड़ो यात्रा’ 7 सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और गत 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। 9 दिनों के विराम के बाद आज यह फिर से आरंभ हुई है और उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर जाएगी।
 
उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 5 जनवरी तक रहेगी। 6 जनवरी को यह हरियाणा में प्रवेश करेगी जहां यह 10 जनवरी तक रहेगी। इसके बाद यह यात्रा 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी तथा एक दिन के लिए 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी।
 
20 जनवरी को यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे और वहीं इस यात्रा का समापन होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

सांसदों का अप्रैजल, 24 फीसदी बढ़ा वेतन, पेंशन और भत्ता भी बढ़कर मिलेगा

Kunal Kamra show controversy : Kunal Kamra का Eknath Shinde पर तंज, स्टूडियो पर BMC ने चलाया हथौड़ा, कॉमेडियन ने कहा नहीं मांगूगा माफी

90 लाख से अधिक अद्यतन ITR दाखिल, सरकारी खजाने में आए 9118 करोड़ रुपए

आंध्रप्रदेश में DGP कार्यालय के पास महिला की बेरहमी से हत्या

2025 Aston Martin Vanquish : भारत में लॉन्च हुई सुपर कार, 3.3 सेकंड में 100KM प्रतिघंटे की रफ्तार, कीमत 8.85 करोड़

अगला लेख