शिमला में जेपी नड्डा का बड़ा ऐलान, बोले- जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही लड़ेंगे विधानसभा चुनाव...

Webdunia
रविवार, 10 अप्रैल 2022 (15:11 IST)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने रविवार को शिमला के पीटरहॉफ में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्‍होंने कहा‍ कि न मुख्यमंत्री बदलेंगे, न ही मंत्री बदले जाएंगे। प्रदेश में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

खबरों के अनुसार, नड्डा ने कहा कि जहां तक संगठन का सवाल है, यहां सरकार और संगठन का तालमेल अच्छा है। उन्‍होंने कहा‍ कि वे एक ही बात फिर से कहना चाहते हैं कि सत्ता माध्यम है, यह लक्ष्य नहीं है। अनसुलझे प्रश्नों को सुलझाने का काम भाजपा की सरकार करती है।

उन्‍होंने कहा कि महासंपर्क अभियान 30 अप्रैल तक चलने वाला है। सरकारी योजनाएं ठीक से लोगों तक पहुंच रही हैं कि नहीं, इस बारे में जानने का प्रयास किया जाएगा। 25 से 30 जून के बीच एक लाख से अधिक युवाओं की रैली होगी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी आएंगे।

नड्डा ने रविवार सुबह नगर निगम शिमला के पार्षदों की भी एक बैठक बुलाई। उनसे निगम चुनाव पर फीडबैक लिया। जिसके बाद आगामी रणनीति बनाई जाएगी। उन्‍होंने भाजपा पदाधिकारियों को दो टूक कहा कि अगर किसी का टिकट कट जाए तो नाराज नहीं होना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख