देश संकट में और कल्पना की दुनिया में जी रहे हैं मोदी और शाह : राहुल गांधी

Webdunia
गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (12:51 IST)
कोझीकोड (केरल)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश ‘संकट’ में है, क्योंकि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ‘अपनी काल्पनिक दुनिया में जी रहे हैं’ और उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं रह गया है।
ALSO READ: राहुल गांधी कांग्रेस में फिट नहीं, सोनिया के बाद प्रियंका संभाल सकती हैं कमान
उत्तरी केरल में अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड की 3 दिवसीय यात्रा शुरू करते हुए गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ‘संकट’ में हैं, क्योंकि उन्होंने जो ‘काल्पनिक दुनिया’ बनाई थी वह बिखर रही है। देश में कोई आर्थिक संकट नहीं होने के केंद्र के दावे पर गांधी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
 
गांधी ने कहा कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी अपनी ही कल्पनाओं में जीते हैं। उनका बाहरी दुनिया से कोई संपर्क नहीं है। वे अपनी ही दुनिया में रहते हैं और कल्पनाएं करते रहते हैँ। इसलिए देश इस तरह के संकट में है। उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी देश के लोगों की सुनते तो कोई परेशानी होती ही नहीं।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों का ध्यान सचाई से भटकाना मोदी के शासन का तरीका है। चूंकि मोदी खुद काल्पनिक दुनिया में जीते हैं इसलिए चाहते हैं कि भारत भी एक काल्पनिक दुनिया में रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख