Hanuman Chalisa

बिहार में बाढ़ से तबाही, 16 जिलों की 69.03 लाख आबादी प्रभावित, 21 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (07:24 IST)
पटना। बिहार में बाढ़ से 16 जिलों की 69,03640 आबादी प्रभावित है। अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार के बाढ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमों की तैनाती की गई है।
 
बाढ़ से दरभंगा जिले में सबसे अधिक 7 लोगों, मुजफ्फरपुर में 6, पश्चिम चंपारण में 4 तथा सारण एवं सिवान में 2-2 व्यक्तियों की अबतक मौत हो चुकी है।
 
बिहार के 16 जिलों सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले के 124 प्रखंडों के 1185 पंचायतों की 6903640 आबादी बाढ़ से प्रभावित है।
 
बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1402 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है जहां अबतक 1031783 लोगों ने भोजन किया है । दरभंगा जिले में सबसे अधिक 15 प्रखंडों के 202 पंचायतों की 1888040 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।
 
बिहार के इन जिलों में बाढ़ का कारण अधवारा समूह नदी, लखनदेई, रातो, मरहा, मनुसमारा, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक, कदाने, नून, वाया, सिकरहना, लालबेकिया, तिलावे, धनौती, मसान, कोशी, गंगा, कमला बलान, करेह एवं धौंस नदी के जलस्तर का बढ़ना है।
 
जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागमती नदी सीतामढी, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में, बूढी गंडक नदी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं खगडिया में, कमला बलान नदी मधुबनी में, गंगा नदी भागलपुर में, अधवारा नदी सीतामढी में, खिरोई दरभंगा में और घाघरा नदी सिवान में बुधवार को खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

Flex fuel : जल्द आएंगी 100% एथेनॉल से चलने वाली गाड़ियां, भारत में E100 ईंधन को मिली कानूनी मंजूरी, पर क्या हैं चुनौतियां

जेल से छूटते ही खान सर पर भड़के ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद, बोले- 'साजिश के तहत हुई मेरे भाई की हत्या'

अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, पीएम मोदी ने किया स्वागत; भड़का इजराइल

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

अगला लेख