जेहादियों के लिए सीरिया भेजी जा रहीं बिहार की लड़कियां

Webdunia
शनिवार, 24 सितम्बर 2016 (14:20 IST)
एक प्रमुख हिंदी दैनिक में प्रकाशित समाचार के अनुसार सीरिया और इराक के आईएसआईएस जेहादियों के लिए बिहार की लड़कियां भेजी जा रही हैं। इस घृणित कार्य में मानव व्यापार करने वाले अपराधियों का एक पूरा तंत्र लगा हुआ है। इस बात की भनक लगते ही एनआईए ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
 
जेहादियों के यौन सुख के लिए बिहार से लड़कियों को भेजा जा रहा है। बिहार के तीन जिलों किशनगंज, दरभंगा और मधुबनी में इस मामले पर एनआईए की नजर है। हैदराबाद के रास्ते यहां की लड़कियों को सीरिया भेजा जाता है। वहां ये आईएसआईएस जेहादियों की शारीरिक जरूरतों की पूर्ति करती हैं। एक ओर जहां तीनों जिलों में ‍मुस्लिमों की काफी आबादी है, वहीं ये तीनों जिले गरीबी से जूझ रहे हैं। 
 
जानकार सूत्रों का कहना है कि इन तीनों ही जिलों में बड़े पैमाने पर मानव तस्कर सक्रिय हैं। हाल ही में नई दिल्ली में पुलिस गिरफ्त में आए अफाक और उसकी पत्नी ने खुलासा किया था कि उसने सीमांचल इलाके की 300 लड़कियों को बाहर बेच दिया है।
 
लड़कियों को प्रलोभन देने के लिए आतंकी लड़कों का सहारा लेते हैं। लड़कियों की खरीद में इन्हीं लड़कों को पैसे दिए जाते हैं। यदि लड़की लड़के के झांसे में आ जाती है तो उसे हैदराबाद ले जाया जाता है जहां इन्हें कट्टर मुस्लिम बनाने की शुरुआत की जाती है।
 
हैदराबाद में लाए जाने के बाद लड़कियों को पहले मुस्लिम धार्मिक ज्ञान दिया जाता है। फिर इन्हें बताया जाता है कि यदि ये जेहादियों की जरूरतें पूरी करेंगी तो इन्हें जन्नत नसीब होगी। इसके बाद इन्हें जेहादियों की शारीरिक जरूरतों को पूरा करने सीरिया भेजा जाता है। मानव तस्कर गिरोहों के सदस्य सीरिया में चलने वाली गंदगी को वीडियो पर दिखाया जाता है और लड़कियों को एक बेहतर 
जीवन का झांसा दिया जाता है।
 
हाल ही में सीरिया में जेहादियों ने एक लड़की को पुरस्कृत किया। कहा जा रहा है कि यह लड़की पिछले तीन महीने के दौरान एक हजार जेहादियों के संपर्क में आई। इस दौरान यह गर्भवती भी हुई। इस लड़की का वीडियो बिहार की लड़कियों को दिखाया जा रहा है। बिहार के इस इलाके के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनका नाम गोपनीय रखा जाए।  
 
वे नहीं चाहते हैं कि इस तरह के मामले में फंसने के बाद उन्हें शासन, प्रशासन के प्रभावशाली लोगों द्वारा प्रताडि़त भी किया जा सकता है। उनका यह भी कहना है कि इस सारे मामले की जांच एनआईए कर रही है और इस मामले में पहले से किसी तरह का खुलासा करना जनहित में भी नहीं होगा। 
 

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?