RamCharit Manas news : सनातन धर्म पर मचे बवाल के बीच बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरित मानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की है। चंद्रशेखर पहले भी कई बार हिंदू धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।
राजद नेता चंद्रशेखर ने कहा कि जिस तरह पोटेशियम साइनाइड खतरनाक जहर है, जुबान पर रखने से मौत हो जाती है। उसी तरह रामचरित मानस भी हिंदू धर्म के लिए खतरनाक है। शिक्षा मंत्री ने कहा, जब तक गटर में उतरने वालों की जातियां नहीं बदली जाएंगी तब तक इस देश में आरक्षण और जातीय गणना की जरूरत पड़ती रहेगी।
<
अब हर रोज उगल रहें जहर...
राष्ट्रीय जहरीला दल (राजद) और इंडी एलायंस ने देश के बहुसंख्यक समाज के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है।
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) September 15, 2023
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >बिहार भाजपा ने भी सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि अब हर रोज उगल रहें जहर...राष्ट्रीय जहरीला दल (राजद) और इंडी एलायंस ने देश के बहुसंख्यक समाज के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। जहर का गुबार एक दिन जरूर फूटेगा!
जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि जिनको रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड दिखता है वह अपनी विचारधारा खुद तक ही सीमित रखें। इसे पार्टी या INDIA गठबंधन पर थोपने की कोशिश ना करें। उन्होंने कहा कि हम सभी धर्म और उनके धार्मिक ग्रंथों का सम्मान करते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
इस पर जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा, जिनको रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड दिखता है वह अपनी विचारधारा खुद तक ही सीमित रखें, इसे पार्टी या INDIA गठबंधन पर थोपने की कोशिश ना करें। उन्होंने कहा कि हम सभी धर्म और उनके धार्मिक ग्रंथों का सम्मान करते हैं।