Bihar political crisis live : जीतनराम से संपर्क में RJD, तेजस्वी बोले हमेशा मुख्यमंत्री का सम्मान किया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 27 जनवरी 2024 (16:30 IST)
27 January updates : बिहार में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे नीतीश कुमार या राज्य में होगा राजद का राज? बिहार के सियासी घमासान से जुड़ हर जानकारी...


04:36 PM, 27th Jan
जीतनराम से संपर्क आरजेडी : आरजेडी ने जीतन राम मांझी से संपर्क किया है और उन्हें महागठबंधन का हिस्सा बनने के लिए कई ऑफर दिए हैं। आरजेडी के विधायक दल की अहम बैठक में तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन में आरजेडी के सहयोगी दलों ने हमेशा मुख्यमंत्री का सम्मान किया है।
 
कई घंटों तक चली अहम बैठक के बाद प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि यह मीटिंग बहुत पॉजिटिव रही। इसमें अलग-अलग पहलुओं पर बात की गई। समकालीन राजनीति, चाहे राष्ट्रीय हो या राज्य के मुद्दे हो सब पर चर्चा हुई। देश-दुनिया में जो तमाम विकल्प हैं, उसके लिए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। इस बैठक में लालू के अलावा, उनकी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बैठक में मौजूद थे।
 
लालू लेंगे निर्णय : बिहार की राजनीतिक स्थिति पर राजद नेता सुधाकर सिंह ने कहा कि कोई भी निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को लेना है, नीतीश कुमार और सरकार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई... सरकार चल रही है। लोकसभा को लेकर चर्चा हुई।

03:51 PM, 27th Jan
बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरजेडी की बैठक में कहा कि हम गठबंधन के साथ बने हुए हैं। हमने गठबंधन धर्म को निभाया है साथ ही नीतीश जी का हमेशा सम्मान किया है। मैंने कभी कोई आपत्ति नहीं जताई। 

RJD नेता मनोज झा ने कहा, बैठक बहुत सकारात्मक हुई, हमारी अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा हुई। बैठक में समकालीन राजनीति में चल रहे मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया।

03:19 PM, 27th Jan
पुर्णिया में होने वाले कांग्रेस की बैठक टली।
राजद सांसद अहमद अशफाक ने कहा कि अब जेडीयू और आरजेडी का रिश्ता टूट चुका है। बिहार की राजनीति को 19 साल तक अस्थिर रखा, बिहार की जनता नीतीश को माफ नहीं करेगी। 
मीडिया खबरों के अनुसार, चिराग पासवान ने कहा कि हम NDA के साथ, लेकिन विकल्प खुले।
सियासी अटकलों के बीच भाजपा नेता राधा मोहन सिंह ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात

02:47 PM, 27th Jan
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ को छोड़ने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने की योजना बनाने के मजबूत संकेतों के बीच जनता दल (यूनाइटेड) (जद-यू) के शीर्ष नेता शनिवार को कुमार के आवास पहुंचे।

जूद(यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा और राज्य विधान परिषद के अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर जैसे नेता लगभग उसी समय यहां मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 1, अणे मार्ग पहुंचे, जब जद (यू) के वर्तमान सहयोगी राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के विधायकों की बैठक हो रही है।


01:35 PM, 27th Jan
कौन बनेगा बिहार का मुख्‍यमंत्री? : ‍बिहार में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच बड़ी खबर। नीतीश कुमार सरकार से समर्थन वापस लेगा राष्ट्रीय जनता दल। लालू के नेतृत्व वाली पार्टी राजभवन को भेजेगी समर्थन वापसी की चिट्‍ठी। यह भी अटकलें हैं कि सबसे बड़ा दल होने के नाते राजद नेता और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सरकार बनाने का दावा भी पेश कर सकते हैं। 

12:27 PM, 27th Jan
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद-यू ने शनिवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन के सहयोगियों के बीच कोई भ्रम नहीं है।
 
जदयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में महागठबंधन के सहयोगियों के बीच कोई भ्रम नहीं है। जब हम (राजद के मंत्रियों के साथ) राज्य कैबिनेट की बैठक में एक साथ शामिल हैं... गणतंत्र दिवस समारोह में भाग ले रहे हैं... तो भ्रम कहां है।
 
उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार की मौजूदा स्थिति के बारे में अटकलें लगा रहे हैं, उन्हें स्पष्टीकरण देने की जरूरत है।

12:19 PM, 27th Jan
बिहार को लेकर दिल्ली में अमित शाह के घर बैठक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान भी पहुंचे।
चिराग पासवान ने कहा कि कुछ ही समय में साफ हो जाएगी बिहार की स्थिति।
पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी से मिले बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी।

11:34 AM, 27th Jan
राज्यपाल से मिले भाजपा नेता राधामोहन सिंह कहा, जो भी NDA में आएगा उसका स्वागत है। हम लोकसभा चुनावों की तैयारी में लगे हैं।

11:24 AM, 27th Jan
बिहार में सियासी घमासान। राजद, भाजपा और कांग्रेस ने आज बुलाई बैठक। नीतीश कुमार रविवार को करेंगे जदयू विधायकों संग बैठक। कहा जा रहा है कि सुबह 10 बजे होने वाली बैठक के बाद नीतीश पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

11:23 AM, 27th Jan
बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि बिहार में पार्टी की बैठक है। इसमें सभी पदाधिकारी, सभी विधायक, सांसद आएंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।

11:21 AM, 27th Jan
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो राजनीतिक गतिविधि हो रही है उस पर हम नजर रखे हुए हैं। अभी तो लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को जवाब देना है...भाजपा पूरी गंभीरता से नजर रखे हुए हैं कि क्या गतिविधि हो रही है। इसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि बिहार में 2025 में चुनाव होगा और हमारी सरकार बनेगी...बिहार की जनता भाजपा को 2024 में लोकसभा में और 2025 में बिहार में सरकार बनाने का मौका देगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख