बिहार में सियासी बवाल : नीतीश कुमार ने नहीं उठाया फोन, एक्शन में लालू यादव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 27 जनवरी 2024 (08:28 IST)
Nitish Kumar news in hindi : बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार के अपना रुख एक बार फिर बदल कर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में वापसी के संकेतों के बीच सत्तारूढ़ महागठबंधन में अनिश्चितता के बादल छाये हुए हैं। मीडिया खबरों के अनुसार, नीतीश के पाला बदलने की अटकलों के बीच लालू यादव लगातार नीतीश कुमार से संपर्क का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बिहार सीएम उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। इससे नाराज राजद नेता भी एक्शन में आ गए है।

ALSO READ: गरमाई बिहार की सियासत, मुश्किल में महागठबंधन, CM नीतीश कुमार पर सबकी नजर
बताया जा रहा है कि लालू शुक्रवार को दिन भर अपने घर पर सक्रिय नजर आए। कई बार उन्होंने नीतीश से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। वे लगातार राजद नेताओं के संपर्क में है। उनकी सक्रियता के बाद ही राजद नेताओं ने नीतीश से स्पष्‍टीकरण मांगा।
 
नीतीश द्वारा परिवारवाद पर निशाना साधने के बाद दोनों दलों के संबंध तल्ख नजर आ रहे हैं। हालांकि नीतीश कुमार समेत सभी जदयू नेताओं ने महागठबंधन पर चुप्पी साध ली है। कोई भी इस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
 
बहरहाल कई मीडिया खबरों में कहा गया कि लालू कई जदयू नेताओं के संपर्क में है और वे राजद के संपर्क में है। यह भी दावा किया जा रहा है कि कई कांग्रेस विधायक भी भाजपा के संपर्क में है। इधर नीतीश को लेकर भाजपा नेताओं के सुर में बदले बदले से नजर आ रहे हैं।
 
राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य मनोज कुमार झा ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार इन अफवाहों के बीच स्थिति स्पष्ट करेंगे कि क्या वह भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापस जाने की योजना बना रहे हैं।
 
इधर राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता को लेकर जारी अटकलों को उस समय और बल मिला जब नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां राजभवन में आयोजित जलपान समारोह में भाग लिया पर उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव इस समारोह में शामिल नहीं हुए।
 
बताया जाता है कि तेजस्वी यादव ने कुमार के गठबंधन तोड़ने का फैसला करने की स्थिति में सत्ता जाने से रोकने की रणनीति बनाने के लिए अपने आवास पर पार्टी के करीबी नेताओं के साथ बैठक की।
 
उल्लेखनीय है कि नीतीश अगस्त 2022 में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद अपने पूर्व चिर प्रतिद्वंद्वी लालू प्रसाद की पार्टी राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल हो गए थे। उस वक्त नीतीश ने भाजपा पर जदयू में विभाजन की कोशिश करने का आरोप लगाया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi : लोकसभा में राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता, विपक्षी नेताओं की बैठक में फैसला

MP: मोहन सरकार का अहम फैसला, अब मंत्री स्वयं अदा करेंगे अपना आयकर सरकार नहीं

इंदौर-भोपाल, नागपुर, जयपुर से लेकर देशभर के शहरों में क्‍यों शटडाउन हो रहे FIIT JEE सेंटर्स, क्‍या है स्‍कैम?

काम आया पाई-पाई बचाया पैसा, 46 साल के भारतीय इलेक्ट्रिशियन ने निवेश में जीते 2 करोड़ रुपए, जानिए कैसे

राहुल ने संविधान हाथ में लेकर शपथ ली, ओवैसी बोले जय फिलीस्तीन

सभी देखें

नवीनतम

live : किरेन रिजीजू की विपक्ष से अपील, सर्वसम्मति से हो स्पीकर का फैसला

टैक्स से गुस्साई भीड़ केन्या की संसद में घुसी, भारतीयों के लिए एडवाइजरी

केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ीं, फिर हो सकते हैं गिरफ्तार

Weather Updates: उत्तर भारत में शीघ्र ही होगी मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात

जल संकट को लेकर मूडीज की चेतावनी, भारत की साख के लिए बताया खतरा

अगला लेख
More